Bigg Boss OTT 3: Nomination में आया नया ट्विस्ट, इन तीन कंटेस्टेंट्स पर लटकी बेघर होने की तलवार

Bigg Boss OTT 3 Nominations: बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में अब नॉमिनेशन में एक और बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला है। इस बार क्योंकि रणवीर शौरी हेड ऑफ द हाउस हैं तो नॉमिनेट होने वाले कंटेस्टेंट्स में एक बड़ा शॉकिंग नाम भी आया है। अरमान मलिक जो अब तक पूरे सीजन के लिए नॉमिनेटेड थे वो इस बार बच गए हैं। आखिर कैसे और कौन-कौन हुआ नॉमिनेट देखिए रिपोर्ट में।

Bigg Boss OTT 3 Nominations

Bigg Boss OTT 3 Nominations

Bigg Boss OTT 3 Nominations: बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में हर नया दिन अब अपने साथ काफी ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आ रहा है। हर नए दिन के साथ गेम पहले से और भी ज्यादा दिलचस्प होती जा रही है। सीजन के फिनाले में अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं। ऐसे में हर एक कंटेस्टेंट ने खेल जीतने के लिए कमर कस ली है। अभी हाल ही में घर में नया हेड ऑफ द हाउस चुना गया जो कि रणवीर शौरी बने। अब रणवीर शौरी ने अपनी पावर्स का इस्तेमाल करते हुए घर से बेघर करने के लिए तीन कंटेस्टेंट्स चुन लिए हैं। तीनों ही कंटेस्टेंट जो कि रणवीर शौरी ने चुने हैं वो एक ही ग्रुप से हैं, यानी अरमान मलिक, साई केतन, कृतिका मलिक को कहीं ना कही रणवीर के हेड होने का फायदा पहुंचा है। चलिए आपको इस रिपोर्ट में बताते हैं आखिर कौन-कौन इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुआ है।

विज्ञापन

1. विशाल पांडे

बिग बॉस ने हे़ड ऑफ द हाउस होने के चलते रणवीर शौरी को ये अधिकार दिया था कि वो अरमान मलिक जो कि बिग बॉस द्वारा पूरे सीजन के लिए नॉमिनेटेड थे, उन्हें बचा सकते थे। रणवीर शौरी को जैसे ही मौका मिला अरमान को बचाने का उन्होंने तुरंत अरमान को नॉमिनेशन्स से बचा लिया और इसी के चलते घर से बेघर होने के लिए तीन कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हो गए। इस तीन में से एक हैं विशाल पांडे जो अपनी गेम अब तक काफी बोल्ड होकर और अपफ्रंट होकर खेलते आए हैं। विशाल हर मुद्दे पर अपनी बात रखने के लिए काफी आगे रहते हैं।

विज्ञापन

2. लवकेश कटारिया

विशाल पांडे के ही दोस्त लवकेश कटारिया भी इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए हैं। रणवीर शौरी के निशाने पर विशाल और लवकेश पहले से ही थे। उन्हें जैसे ही मौका मिला उन्होंने लवकेश कटारिया को नॉमिनेट कर दिया। रणवीर शौरी की हिट लिस्ट पर सना मकबूल भी थीं लेकिन क्योंकि सना खुद ही बाहरवाला कंटेस्टेंट हैं इसलिए वो बच गईं और नॉमिनेशन्स में नहीं आईं।

विज्ञापन

3. शिवानी कुमारी

घर से बेघर करने के लिए रणवीर शौरी ने शिवानी कुमारी का भी नाम दिया है, जी हां शिवानी भी इस हफ्ते खतरे में हैं। वो पिछले काफी वक्त से बचती आईं हैं लेकिन इस बार जब गेम बहुत ही ज्यादा टफ हो गई है, जब घर में से कोई भी बाहर जा सकता है तब शिवानी का नॉमिनेट होना कहीं ना कहीं उनके लिए मुसीबत लेकर आ सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ