'लेकिन अब बहुत देर हो गई…', इस दिवंगत एक्टर के साथ फिल्म करना चाहती थीं यामी गौतम

Yami Gautam Pinkvilla Interview: एक्ट्रेस यामी गौतम ‘हक’ फिल्म में अपनी लाजवाब एक्टिंग के लिए सुर्खियों में छाईं हुई हैं. उन्होंने अपने इंटरव्यू में बताया कि वे इस दिवंगत एक्टर के साथ काम करना चाहती थी. मगर अभी काफी देर हो चुकी है. आइए जानते हैं यामी की इस इच्छा के बारे में.

Yami Gautam On Irrfan Khan

यामी गौतम फिल्म हक,

Yami Gautam On Irrfan Khan: यामी गौतम अपनी फिल्म ‘हक’ के लिए सबके जबान पर छाई हुईं हैं. हर छोटा-बड़ा स्टार खुलकर यामी का तारीफ करते थक नहीं रहा है. इसी बीच पिंकविला के इंटरव्यू में उन्होंने इस दिवंगत एक्टर के साथ काम करने की इच्छा जताई. साथ बैठे इमरान हाशमी ने तभी उस एक्टर के साथ पहली मुलाकात का किस्सा भी शेयर किया.

विज्ञापन
विज्ञापन

यामी गौतम की इच्छा

यामी गौतम सिर्फ अच्छी एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि अच्छे कलाकार को पहचानने की परख भी रखती हैं. हाल ही में पिंकविला को दिए अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने इस एक्टर के साथ काम करने की इच्छा जताई. हालांकि, वह एक्टर अब इस दुनिया में नहीं रहे. यामी इरफान खान के साथ काम करना चाहती थी.

विज्ञापन

यामी कहती हैं कि ‘अगर मेरी कोई एक चाहत पूरी हो सकती तो, मुझे पता है अब वो संभव नहीं. लेकिन मैं दिवंगत इरफान खान के साथ जरूर काम करना चाहती थी. लेकिन अब बहुत देर हो चुकी है.’ यामी इस बात से पता चलता है कि उन्हें सच्चे आर्टिस्ट की काफी परख थी.

इमरान हाशमी ने बताई पहली मुलाकात

इसी दौरान इमराम हाशमी ने अपनी पहली मुलाकात का किस्सा बताया. कसूर फिल्म की शूटिंग के दौरान इमरान सेट पर गए. वहां उन्होंने पहली बार इरफान को देखा. इमरान बताते हैं कि वे इतनी आसानी से डायलॉग बोल रहे थे, जैसे उनके बाएं हाथ का खेल हो. इरफान की डायलॉग डिलीवरी काफी दमदार होती थी.

विज्ञापन

इरफान खान की एक्टिंग

इरफान खान की एक्टिंग का हर कोई मुरीद था. उनका जन्म 7 जनवरी 1967 को हुआ. लेकिन कम उम्र में 29 अप्रेल, 2020 को वे स्वर्ग सिधार गए. इरफान न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित थे. यह एक प्रकार का दुर्लभ कैंसर था, जिसने उन्हें हमसे छीन लिया. इस बीच इरफान का काम रह गया जो आज भी लोगों के दिलों दिमाग में जिंदा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ