अजय देवगन 90 के दशक में क्यों छोड़ना चाहते थे एक्टिंग? अभिनेता ने बताई ये वजह

Ajay Devgan

Ajay Devgan

विज्ञापन

Ajay Devgan: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अजय देवगन ने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। एक्टर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और हमेशा ही अपने फैंस को अपडेट करते रहते हैं।

इस बीच अब अजय देवगन ने खुलासा करते हुए बताया है कि- ”एक वक्त ऐसा भी था, जब मेरा एक्टिंग से मन भर गया था और मुझे इससे दूर जाना था।”

Advertisment

अभिनय छोड़ना चाहते थे अयज देवगन 

हाल ही में अयज देवगन ने बताया है कि- वो 90 के दशक में आधा दर्जन से अधिक फिल्में करते समय अभिनय छोड़ना चाहते थे। साथ ही एक्टर का कहना है कि वह वर्कहॉलिक रहे हैं। वहीं, परिवार की छुट्टी के दो दिनों के भीतर ही उनका मन काम पर वापस जाने का करता था, लेकिन एक समय ऐसा भी था, जब उन्हें सच में अपने करियर के चरम पर फिल्मों से प्यार हो गया था।

एक समय में 14-15 फिल्में कैसे करते थे अजय

दरअसल, एक अवॉर्ड फंक्शन के अजय देवगन से पूछा गया कि- उन्होंने काम के लिए अपनी भूख को कैसे बनाए रखा है, तो इसपर एक्टर ने कहा कि यह जन्मजात है। वहीं जब उनसे पूछा गया कि क्या यह भूख कभी कम हुई है, तो अजय ने कहा कि वे एक समय में 14-15 फिल्में कैसे करते थे।

अक्सर भूल जाते थे कि वे कौन सा किरदार निभा रहे हैं 

साथ ही उन्होंने कहा कि वे सुबह 7 बजे जाते थे, एक सेट पर 12 बजे तक शूटिंग करते थे और फिर वहीं से जींस पहनकर दूसरे सेट पर चले जाते थे। इसके आगे अजय ने बताया कि- वे केवल जैकेट या शर्ट बदलते थे और 4-5 घंटे शूटिंग करते थे। इसके आगे उन्होंने कहा कि वे अक्सर भूल जाते थे कि वे कौन सा किरदार निभा रहे हैं और कई बार ऐसा भी हुआ है जब वे अगली सुबह अपनी शिफ्ट खत्म कर देते थे।

विज्ञापन

काम का आनंद नहीं ले रहे थे

इसके आगे अजय ने कहा कि- वह उस बिंदु पर पहुंच गए है, जहां वह रुकना चाहता थे, क्योंकि वह अपने काम का आनंद नहीं ले रहे थे। उस टाइम गिल्ड ने एक नियम बनाया कि किसी भी एक्टर को एक समय में 12 से अधिक फिल्मों में काम नहीं करना होगा।

एक साल में केवल 2-3 फिल्में ही करने लगे थे अजय

इसके बाद एक्टर ने कई फिल्में करना बंद कर दिया और एक साल में केवल 2-3 फिल्में ही करने लगे थे। अजय देवगन ने आगे कहा कि वह एकमात्र चरण था जब वह काम करना बंद करना चाहते थे। उन्हें नहीं पता होगा कि अगर 2 दिनों तक उनके पास करने के लिए कुछ नहीं है तो उन्हें खुद के साथ क्या करना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ