बेटे की मौत के बाद बेसुध हुईं टीवी एक्ट्रेस, रोते-रोते बताई मर्डर की चौंकाने वाली कहानी

Crime Petrol Actress Son Murder: टीवी एक्ट्रेस सपना सिंह के बेटे के मर्डर ने सभी को चौंका दिया है। आखिर कैसे क्राइम पेट्रोल एक्ट्रेस के बेटे का मर्डर हुआ, सपना ने रोते-रोते पूरी कहानी बयां की है।

Actress Sapna Singh File Photo

Actress Sapna Singh File Photo

Crime Petrol Actress Son Murder: ‘क्राइम पेट्रोल’, ‘भाभी जी घर पर हैं’ जैसे कई शोज में काम कर चुकीं एक्ट्रेस सपना सिंह के बेटे सागर के मर्डर से सनसनी मच गई है। मुंबई से बरेली लौटने के बाद सपना सिंह और उनके परिवार ने बेटे के शव को लेकर बीसलपुर रोड पर जाम लगा दिया, जिसके बाद पुलिस ने मामले में गहरी जांच शुरू की। इस घटना ने ना सिर्फ परिवार को झकझोर दिया, बल्कि पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें उसी का ही दोस्त शामिल है। दोस्त ने अपना जुर्म भी कबूल लिया है, आखिर क्यों उसने अपने दोस्त सागर को मौत के घाट उतार दिया, एक्ट्रेस ने रोते-रोते बयां की पूरी कहानी। चलिए आपको बताते हैं।

सागर की मौत का राज 

सागर की मौत की खबर से बिखर चुकीं सपना सिंह ने अपने बेटे का शव देख कर गहरे शोक में डूब गईं। उनका बेटा सागर बरेली में आनंद विहार कॉलोनी में अपने मामा ओमप्रकाश के पास रह रहा था, रविवार की सुबह बरेली के इज्जतनगर इलाके के पास मृत पाया गया। पुलिस ने शुरू में शव की पहचान के बाद इसे अज्ञात मौत मानते हुए पोस्टमार्टम करवा दिया था, लेकिन इस घटना में कई रहस्यों की परतें खुली, जब पुलिस ने सागर के दोस्तों से पूछताछ की।

दोस्तों ने जो जानकारी दी, वो बेहद चौंकाने वाली थी। सागर के दोस्त अनुज और सनी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने शराब और ड्रग्स का सेवन किया था, जिसके बाद सागर को ओवरडोज हो गया। घटना के बाद दोनों घबराए हुए थे और उन्होंने सागर को सड़क से खींच कर खेत में डाल दिया। वो ये नहीं जानते थे कि उसकी हालत इतनी गंभीर हो सकती है। मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें दोनों दोस्त सागर को खींचते हुए नजर आए।

एक्ट्रेस ने रोते-रोते बताई कहानी 

सागर के शव के पास से खून बहता हुआ पाया गया, जिससे पुलिस ने मामले को और गंभीरता से लिया। एक्ट्रेस सपना सिंह ने बताया कि वो बार-बार अपने बेटे का फोन मिला रही थीं लेकिन कुछ देर के लिए ही उसका फोन ऑन हुआ। इसके बाद से लगातार उसका फोन बंद आ रहा था। एक्ट्रेस ने कहा कि दोस्त अनुज ने पहले तो मना कर दिया कि उसने सागर को रात को ही छोड़ दिया था लेकिन फिर बाद में उसने कबूला कि ड्रग्स के ओवरडोज की वजह से सागर खून की उल्टियां कर रहा था इसलिए उन्होंने डर के मारे उसकी हत्या कर दी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ