OTT New Release: Netflix से Zee5 तक, आपको एंटरटेन करने आईं ये 6 फिल्में-सीरीज

OTT New Release: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस हफ्ते कई फिल्में और वेब सीरीज आपका मनोरंजन करने के लिए आ गई हैं। कुछ रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। यहां देखें पूरी लिस्ट…

OTT New Release

OTT New Release

OTT New Release: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नई फिल्में और वेब सीरीज देखने के लिए लोग काफी बेताब रहते हैं। इस हफ्ते नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, जी5 और डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर नई फिल्मों और वेब सीरीज ने दस्तक दी है। यह पूरी लिस्ट 9 दिसंबर से 15 दिसंबर, 2024 के बीच की है, जिसमें से कुछ फिल्में और सीरीज रिलीज होने को तैयार हैं। चूकि वीकेंड आने वाला है तो ऐसे में आपको अपने परिवार के साथ थ्रिलर से कॉमेडी और ड्रामा तक सबकुछ ओटीटी पर देखने को मिलेगा। चलिए एक नजर डालते हैं इस हफ्ते रिलीज हुई नई फिल्मों और वेब सीरीज पर…

विज्ञापन

डिस्पैच

मनोज बाजपेयी अपनी थ्रिलर फिल्म ‘डिस्पैच’ से आपका मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में एक ईमानदार पत्रकार की कहानी दिखाई जाएगी, जो डिजिटल जर्नलिज्म की दुनिया में अपनी पहचान बनाने के लिए काफी स्ट्रगल करता है। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी के अलावा शहाना गोस्वामी, रिमी सेन और पार्वती सेहगल समेत कलाकार अहम किरदार में हैं। इस फिल्म को 13 दिसंबर को जी5 पर रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन

एल्टन जॉन: नेवर टू लेट

इस हफ्ते आपको एंटरटेन करने के लिए डॉक्यूमेंट्री ‘एल्टन जॉन: नेवर टू लेट’ रिलीज होने के लिए तैयार है। इस डॉक्यूमेंट्री में आपको सिंगर और सॉन्ग राइटर एल्टन जॉन की रियल लाइफ की झलक दिखाई देगी। इसे 3 दिसंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन

बंदिश बैंडिट्स सीजन 2

ऋत्विक भौमिक और तमन्ना यानी स्टारर वेब सीरीज ‘बंदिश बैंडिट्स सीजन 2’ भी आपको एंटरटेन करने के लिए आ गया है। इस सीरीज में आपको क्लासिकल और वेस्टर्न म्यूजिक का कॉम्बो देखने को मिलेगा जो आपका वीकेंड मजेदार बना देगा। अगर आपको म्यूजिक सुनना पसंद है तो इस वेब सीरीज को मिस नहीं करें। यह सीरीज 13 दिसंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज हाेगी।

सीक्रेट लेवल

‘सीक्रेट लेवल’ एक एंथोलॉजी वेब सीरीज है, जिसका हर एपिसोड एक अलग गेम पर बेस्ड है। इन गेम्स में पैक-मैन और डंगऑन एंड ड्रैगन्स, अनरियल टूर्नामेंट और वॉयस एक्टर्स की स्टार कास्ट शामिल है। यह सीरीज 10 दिसंबर को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर दी गई थी।

विज्ञापन

मारिया

इस हफ्ते एक और वेब सीरीज ‘मारिया’ आपका मनोरंजन करने के लिए आ गई है। यह बायोग्राफी है, जिसे महान ओपेरा सिंगर मारिया कैलास की जिंदगी पर आधारित है। इस बायोग्राफी को पाब्लो लारेन ने डायरेक्ट किया है, जबकि एंजेलिना जोली मुख्य किरदार में नजर आ रही हैं। यह सीरीज 11 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है।

मिसमैच्ड सीजन 3

ओटीटी की दुनिया की पॉपुलर वेब सीरीज ‘मिसमैच्ड’ अपने तीसरे सीजन के साथ आने के लिए बिल्कुल तैयार है। इस सीरीज में प्राजक्ता कोली और रोहित सराफ अहम किरदार में हैं। सीरीज के पहले दोनों पार्ट को काफी पसंद किया गया था। अब  ‘मिसमैच्ड सीजन 3’ 13 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ