Mohammad Siraj और Asha Bhosle की पोती में क्या रिश्ता? क्रिकेटर ने खोला राज

Mohammad Siraj on Dating Asha Bhosle Grand daughter: भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज मोहम्मद सिराज के आशा भोसले की पोती को डेट करने की अफवाहों पर अब खुद सिराज ने ही ब्रेक लगा दिया है।

Mohammad Siraj on Dating Asha Bhosle Grand daughter

Mohammad Siraj on Dating Asha Bhosle Grand daughter

Mohammad Siraj on Dating Asha Bhosle Grand daughter: बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले की पोती जनाई भोसले के साथ डेटिंग रूमर्स को लेकर इंडियन क्रिकेटर मोहम्मद सिराज इन दिनों सुर्खियों में हैं। मोहम्मद सिराज के रिलेशनशिप को लेकर चर्चे काफी तेज हैं। इसी बीच अब एक तस्वीर से मोहम्मद सिराज ने इन अफवाहों पर ब्रेक लगा दिया है। इससे पहले आपको बताते हैं आखिर दोनों के डेटिंग रूमर्स कब और शुरू हुए थे?

विज्ञापन

जनाई भोसले और सिराज की फोटो हुई थी वायरल

गायकी की दुनिया में अपनी पहचान बनाने की इच्छा रखने वालीं जनाई भोसले इन दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर के कारण चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इस तस्वीर में जनाई अपने 23वें जन्मदिन पर क्रिकेटर मोहम्मद सिराज के साथ दिखाई दी थीं। इन फोटोज के सामने आते ही दोनों के बीच रोमांटिक रिश्ते को लेकर तमाम अटकलें लगाई जाने लगीं। फैन्स के बीच ये चर्चा होने लगी कि क्या दोनों डेट कर रहे हैं? लेकिन अब दोनों ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इन सभी अफवाहों का खंडन कर दिया है और सच्चाई सामने आ गई है।

विज्ञापन

‘मेरी बहना के जैसी कोई बहना नहीं’

मोहम्मद सिराज ने अपने इंस्टाग्राम पर जनाई के साथ एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की और कैप्शन में लिखा, ‘मेरी बहना के जैसी कोई बहना नहीं। बिना इसके कहीं भी मुझे रहना नहीं। जैसा है चांद सितारों में, मेरी बहना है एक हजारों में।’ इस पोस्ट को जनाई ने भी अपनी स्टोरी में री-शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरे प्यारे भाई।’

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इससे साफ हो गया कि मोहम्मद सिराज और जनाई भोसले के बीच कोई रोमांटिक रिश्ता नहीं हैं, बल्कि दोनों भाई-बहन जैसे रिश्ते में हैं और उनका आपस में गहरा रिश्ता है। इस पोस्ट से दोनों ने ये साफ कर दिया कि वो एक-दूसरे को परिवार के सदस्य की तरह समझते हैं और उनका रिश्ता सिर्फ दोस्ती और प्यार से भरा है।

विज्ञापन

जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुए कई बड़े नाम

जनाई ने अपने 23वें जन्मदिन के मौके पर इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की थीं, उसमें आशा भोसले, जैकी श्रॉफ, क्रिकेटर मोहम्मद सिराज, श्रेयस अय्यर और एक्ट्रेस आयशा खान समेत कई बड़े नाम शामिल थे। इन तस्वीरों पर उनके फैंस ने जमकर प्यार लुटाया था और इनकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई। जनाई का जन्मदिन एक भव्य समारोह था और इस अवसर पर बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया के कई स्टार्स एक साथ आए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ