'केटामाइन क्वीन' Jasveen Sangha कौन? जिन्होंने फ्रेंड्स स्टार Matthew Perry को दी जानलेवा ड्रग्स

Who is Jasveen Sangha: हॉलीवुड एक्टर मैथ्यू पेरी की मौत के मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। एक्टर के निधन को 10 महीने से भी ज्यादा का टाइम हो गया है, लेकिन अभी भी ये केस सुलझ नहीं पाया और इसमें कुछ ना कुछ सामने आता रहता है।

Jasveen Sangha, Matthew Perry

Jasveen Sangha, Matthew Perry

Who is Jasveen Sangha: हॉलीवुड एक्टर मैथ्यू पेरी 10 महीने पहले ही इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। मैथ्यू पेरी की मौत से ना जाने कितने दिल टूट गए थे। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि ड्रग्स के ओवरडोज की वजह से मैथ्यू की जान चली गई। हालांकि इस केस में अभी तक नए-नए खुलासे हो रहे हैं और अब ये मामला एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। साथ ही इस केस में एक नया चेहरा सामने आया है, जिसे पूरे खेल का ‘खिलाड़ी’ बताया जा रहा है।

विज्ञापन

कौन हैं Jasveen Sangha?

दरअसल, इस मैथ्यू पेरी की मौत के मामले में एक नया चेहरा सामने आया है, जिसको लेकर बातें हो रही है। इस केस में जसवीन सांघा उर्फ ​​’केटामाइन क्वीन’ का नाम सामने आया है, जो इस केस में कथित ड्रग डीलर में मुख्य आरोपी बताई जा रही हैं। जसवीन सांघा पर केटामाइन की सबसे खतरनाक खुराक देने के आरोप के साथ-साथ मैथ्यू की मौत का भी आरोप है। साथ ही मैथ्यू को आखिरी के दिनों में परेशान करने और डॉक्टरों द्वारा मौत की साजिश और मदद करना भी शामिल है। जसवीन की इस हरकत से ना सिर्फ फैंस बल्कि इंडस्ट्री भी हैरान है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Matthew Perry (@mattyperry4)

पांच लोगों पर हैं आरोप

बीते दिन यानी 15 अगस्त को हॉलीवुड स्टार के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस के अनुसार, जिन पांच लोगों पर आरोप लगाया गया है, उनमें से दो लाइसेंस प्राप्त डॉक्टर और लंबे समय से मैथ्यू के असिस्टेंट रहे हैं। साथ ही इनमें जसवीन सांघा का नाम सामने आया है, जिसने अपने फायदा के लिए मैथ्यू को जानलेवा पदार्थ देकर उनका शोषण किया।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Matthew Perry (@mattyperry4)

जसवीन सांघा का मैथ्यू पेरी की मौत से कनेक्शन?

जसवीन सांघा ने 42 साल के डॉ. साल्वाडोर प्लासेनिया के साथ दोषी न होने की याचिका दायर की है। बता दें कि मार्च में केटामाइन रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अधिकारियों की मानें तो सांघा को पता था कि उसने जो किया है, उससे मैथ्यू की जान चली गई। कथित तौर पर ‘द केटामाइन क्वीन’ और ‘डॉ. साल्वाडोर प्लासेनिया’ ने मैथ्यू की मौत की साजिश रची थी। हालांकि ये दोनों अकेले नहीं थे बल्कि इनके साथ अन्य तीन लोग और भी शामिल थे, जिन्होंने इस सबमें उनका साथ दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ