---विज्ञापन---

Bhanwar Singh Shekhawat कौन? जो Pushpa को देगा चैलेंज, ‘फाफा’ के बारे में क्या बोले Allu Arjun?

Who is Fahadh Faasil, Bhanwar Singh Shekhawat: अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पुष्पा 2' के भंवर सिंह शेखावत यानी अभिनेता फहद फासिल को लेकर खूब चर्चा हो रही है। हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है।

---विज्ञापन---

Who is Fahadh Faasil, Bhanwar Singh Shekhawat: अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा 2’ के रिलीज होने में अब बस चंद दिन रह गए हैं। ऐसे में जाहिर है कि लोग बेसब्री से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की कास्ट के बारे में भी सब जानते हैं, लेकिन इस वक्त एक नाम बेहद चर्चा में है और वो है भंवर सिंह शेखावत यानी अभिनेता फहद फासिल का। फिल्म की रिलीज से कुछ ही समय पहले फहद फासिल चर्चा में बने हुए हैं और लोग जानना चाहते हैं कि आखिर वो कौन हैं? जो फिल्म में अल्लू अर्जुन को चुनौती देने वाले हैं।

कौन हैं फहद फासिल?

अभिनेता फहद फासिल की बात करें तो उनका पूरा नाम अब्दुल हमीद मोहम्मद फहद फासिल है। फहद फासिल को ‘फाफा’ के नाम से भी जाना जाता है। फहद एक इंडियन एक्टर हैं, जो मलयालम और तमिल फिल्मों में काम करते हैं। साउथ में एक्टर की तगड़ी फैन फॉलोइंग है और वो बेहद पॉपुलर हैं। बता दें कि फहद सबसे पॉपुलर और ज्यादा फीस लेने वाले मलयालम एक्टर्स में से एक हैं। फहद को एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, चार केरल राज्य फिल्म पुरस्कार और चार साउथ फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुके हैं और इसके अलावा भी उन्हें कई अवॉर्ड मिले हैं।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Fahadh (@fahadhfasil)

---विज्ञापन---

क्या बोले Allu Arjun?

ये तो सभी जानते हैं कि इन दिनों अपकमिंग फिल्म ‘पुष्पा 2’ का प्रमोशन जोरों से चल रहा है। हर कोई इस फिल्म के बारे में चर्चा भी कर रहा है। ऐसे में जाहिर है कि फिल्म की कास्ट पर हर किसी की नजर है, लेकिन हाल ही में कोच्चि में फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट में फहद फासिल नजर नहीं आए। फहाद के इवेंट में ना आने पर रिएक्ट करते हुए अल्लू अर्जुन ने कहा कि मैंने मलयालम एक्टर्स में सबसे अच्छे हमारे फाफा (फहाद फासिल) के साथ काम किया है।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Fahadh (@fahadhfasil)

---विज्ञापन---

‘फाफा’ को देखने के लिए सब बेताब

अल्लू ने कहा कि मैं सच में उनको देखना आज मिल करता हूं। अगर आप वो हमारे साथ यहां होते और मेरे साथ खड़े होते तो ये मेरे लिए बड़ी बात होगी। मै उनका थैंक्स करता हूं, काश, आज हम यहां साथ होते। मैं सभी को बताना चाहता हूं कि ‘फाफा’ ने ‘पुष्पा 2’ को हिला दिया है और वो हर किसी को प्राउड फील कराएंगे। बता दें कि फहद ने इस फिल्म में भंवर सिंह शेखावत का किरदार अदा किया है। देखने वाली बात होगी कि इस बार फाफा क्या कमाल करते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Pushpa 2 के लिए क्या Rashmika ने सच में ली 5 गुणा फीस, जानें क्या बोलीं हसीना?

First published on: Nov 29, 2024 10:31 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola