---विज्ञापन---

Pushpa 2 के लिए क्या Rashmika ने सच में ली 5 गुणा फीस, जानें क्या बोलीं हसीना?

Rashmika Mandanna, Pushpa 2: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' बहुत जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हर कोई इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। फिल्म में साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी लीड रोल में हैं।

---विज्ञापन---

Rashmika Mandanna, Pushpa 2: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ को लेकर इन दिनों खूब बज बना हुआ है। फिल्म की रिलीज में अब ज्यादा टाइम भी नहीं रहा है। ऐसे में जाहिर है कि हर कोई इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा कई और बड़े सितारें भी हैं। साथ ही कहा जा रहा है कि अल्लू अर्जुन ने इस फिल्म के लिए बेहद मोटी रकम चार्ज की है। इतना ही नहीं बल्कि कहा तो ये भी जा रहा है कि इस फिल्म के बाद से रश्मिका मंदाना इंडिया की हाई-एस्ट पेड एक्ट्रेस बन गई हैं। वहीं, अब एक्ट्रेस ने खुद इस पर रिएक्ट किया है।

रश्मिका मंदाना ने खुद किया रिवील

दरअसल, हाल ही में रश्मिका मंदाना ने गोवा में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल (आईएफएफआई IFFI) 2024 की क्लोजिंग सेरेमनी में हिस्सा लिया। इस दौरान एक्ट्रेस ने इन अफवाहों पर भी बात की। इंडिया टुडे के अनुसार, इस इवेंट में एक्ट्रेस ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पुष्पा 2’ के बाद हाई-एस्ट पेड फीमेल एक्ट्रेस होने की अफवाह पर बात करते हुए कहा कि मैं इससे बिल्कुल भी सहमत नहीं हूं।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)

---विज्ञापन---

सच या झूठ- रश्मिका ने बताया

रश्मिका ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि ये बिल्कुल भी सच नहीं है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि रश्मिका ने फिल्म ‘पुष्पा 2’ के लिए 10 करोड़ की फीस ली है, जो की फिल्म के पहले पार्ट की तुलना में ज्यादा है। रिपोर्ट्स हैं कि फिल्म के पहले पार्ट के लिए एक्ट्रेस ने महज 2 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। इस इवेंट में एक्ट्रेस ने अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर सुकुमार के ना आने पर भी बात की।

---विज्ञापन---

5 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म

इस पर बात करते हुए रश्मिका ने कहा कि वो अभी फिल्म की आखिरी एडिटिंग में बिजी हैं और इसलिए वो नहीं आ पाए। इसके साथ ही अगर फिल्म ‘पुष्पा 2’ की बात करें तो ये फिल्म साल 2021 में आई फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ का सीक्वल है। बता दें कि फिल्म ‘पुष्पा 2’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। ऐसे में हर कोई फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

यह भी पढ़ें- राज कपूर संग रोमांटिक सीन से क्यों घबराईं थीं Hema Malini? बरसों बाद खुद किया रिवील

---विज्ञापन---

First published on: Nov 29, 2024 09:35 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola