Ankit Kalra कौन? जिनकी 29 साल की उम्र में गई जान, सोशल मीडिया पर हासिल किया बड़ा नाम

Who is Ankit Kalra: मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंकित कालरा के निधन की खबर फैंस को बहुत परेशान कर रही है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर कौन थे अंकित, जिनकी 29 साल में अचानक ही मौत हो गई। आइए जानते हैं…

Ankit Kalra, Insha Ghai

Ankit Kalra, Insha Ghai

Who is Ankit Kalra: सोशल मीडिया पर कई चेहरे ऐसे हैं, जो लोगों को बेहद पसंद हैं और उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है। हालांकि इस वक्त मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंकित कालरा के फैंस और फ्रेंड्स मायूस हैं। अंकित कालरा के अचानक हुए निधन ने हर किसी को मायूस कर दिया है। हालांकि कुछ लोगों के मन में ये भी सवाल है कि आखिर अंकित कालरा कौन थे? आइए जानते हैं…

विज्ञापन

कौन थे अंकित कालरा?

अंकित कालरा की बात करें तो वो सोशल मीडिया का एक फेमस चेहरा थे। रिपोर्ट्स की मानें तो अंकित दिल्ली में एक इंटीरियर डिजाइनर भी हैं। इंटीरियर डिजाइनिंग के साथ-साथ अंकित एक बिल्डर भी बने और इंस्टाग्राम पर उनके 20 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंकित का जन्म साल 1995 में हुआ था। अंकित ने दिल्ली के वसंत कुंज के जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की थी। उन्होंने पिछले साल जनवरी में इंशा से शादी की थी।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ankit Kalra (@ankitkalra.95)

कैसे गई अंकित की जान?

बता दें कि 21 अगस्त को अंकित की वाइफ इंशा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए अंकित के निधन की खबर शेयर की थी। हालांकि उस वक्त अंकित की मौत की वजह का खुलासा नहीं हुआ था, लेकिन आज ही अंकित की वाइफ इंशा ने एक पोस्ट के जरिए अंकित की मौत की वजह का भी खुलासा कर दिया है। इंशा ने अपने पोस्ट में लिखा कि अंकित को सोते हुए अचानक कार्डियक अरेस्ट आया था, जिसने उनकी जान ले ली।

विज्ञापन
Ankit Kalra Death

Ankit Kalra Death

पति की मौत का गम नहीं सह पा रही वाइफ

अंकित की यूं अचानक हुई मौत से ना सिर्फ परिवार और फ्रेंड्स बल्कि उनके फैंस भी बेहद दुखी हैं। आज भी अंकित की वाइफ ने अपने इंस्टाग्राम एक पोस्ट शेयर किया है। इंशा का पोस्ट बेहद भावुक है। शादी के डेढ़ साल बाद ही पति का यूं चले जाना किसी भी महिला के लिए छोटी बात नहीं है। अंकित को याद करते हुए इंशा ने अपने इस पोस्ट में लिखा कि अंकित, तुम मुझे भगवान के भरोसे छोड़कर चले गए, ये बिल्कुल भी सही नहीं है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Insha Ghaii Kalra (@inshaghaii)

ये सच नहीं हो सकता- इंशा

इंशा ने आगे लिखा कि हमारा साथ में डेढ़ साल बहुत छोटा था। वो सुबह… मैं नहीं जानती थी कि हमारी एक साथ आखिरी सुबह होने वाली है। मुझे अभी भी भरोसा नहीं हो रहा है और मैं बस दुआ कर रही हूं कि ये बस एक भयानक सपना साबित हो। तुम्हारे दिल ने मेरा साथ क्या छोड़ा कि मेरी लाइफ भी यहीं थम गई। हम दोनों ने साथ में क्या कुछ नहीं सोचा था और अब तुम्हारे बिना मैं भी कहीं खो सी गई हूं। इंशा ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि ये सच नहीं हो सकता। आपने मुझे बहुत पीछे छोड़ दिया और ये ऐसा नुकसान है, जिससे मैं कभी उबर नहीं सकती।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ