---विज्ञापन---

Shoaib Malik की तीसरी शादी पर भी मंडराया खतरा? आखिर तस्वीरें क्या कर रहीं इशारा?

Shoaib Malik, Sana Javed: देश की स्टार टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा के एक्स पति शोएब मलिक एक बार फिर से अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। जी हां, शोएब और सना की शादी इस वक्त सुर्खियां बटोर रही हैं। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है वजह?

---विज्ञापन---

Shoaib Malik, Sana Javed: देश की स्टार टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा के एक्स पति शोएब मलिक अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। कुछ महीनों पहले शोएब मलिक ने पाकिस्तान की चर्चित एक्ट्रेस सना जावेद से तीसरी शादी रचाई थी। हालांकि अब ऐसा लग रहा है कि सना जावेद संग भी शोएब की शादी पर खतरा मंडरा रहा है। अब भई जाहिर है कि ऐसा हम तो नहीं कहेंगे। जी हां, इसका हिंट भी खुद ही शोएब मलिक ने दिया है।

इंस्टाग्राम पर मिला हिंट

दरअसल, सना जावेद के साथ शोएब अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर रहे हैं। इन तस्वीरों में दोनों का एक-दूसरे के लिए प्यार देखा जा सकता है। हालांकि इन तस्वीरों में भले ही कपल का एक-दूसरे के लिए प्यार झलक रहा है, लेकिन फोटोज तो कुछ और ही इशारा कर रही हैं। गौरतलब है कि शोएब जिस तरह से सना के साथ फोटोज शेयर कर रहे हैं और उन पर प्यार लुटा रहे हैं। ठीक इसी तरह उन्होंने सानिया के साथ भी किया था।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shoaib Malik (@realshoaibmalik)

---विज्ञापन---

सना और शोएब की फोटोज कर रहीं इशारा

जी हां, सानिया मिर्जा संग भी उनका रिश्ता कुछ इसी तरह नजर आता था। सना और शोएब की लेटेस्ट फोटोज देखकर यूजर्स कुछ और ही अंदाजा लगा रहे हैं। लोगों का कहना है कि जिस तरह शोएब, सना के लिए पोस्ट शेयर कर रहे हैं कहीं ये कुछ और ही तो नहीं कहना चाहते हैं। हालांकि सच क्या है वो तो शोएब ही जानते हैं। इस तरह की बातें होने की एक वजह ये भी है कि सना से शादी के बाद शोएब को लेकर खबर आई कि वो पाक एक्ट्रेस नवल सईद पर लट्टू हैं।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sana Shoaib Malik (@sanajaved.official)

---विज्ञापन---

सना से शादी के बाद इस हसीना से जुड़ा शोएब का नाम

---विज्ञापन---

दरअसल, कुछ वक्त पहले नवल सईद ने इस बारे में खुद बात की थी। जब एक्ट्रेस एक पाकिसतानी शो में बतौर स्पेशल गेस्ट हाजिर हुईं, तो वहां पर शो की होस्ट से नवल से सवाल किया कि क्या एक्टर्स उन्हें फ्लर्टी मैसेज भेजते हैं? इस पर नवल ने जवाब दिया कि ज्यादातर मैसेज क्रिकेटर्स की ओर से आते हैं, जो अच्छा नहीं लगता है। इस दौरान जब शो की होस्ट ने नवल के सामने शोएब का नाम लिया, तो नवल ने वैसे तो कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन वो इस पर मुस्कुराई और सवाल को हंसी में टाल दिया, जिसके बाद इस तरह की बातें हुईं और लोगों ने शोएब को जमकर ट्रोल किया था।

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Shoaib Malik (@realshoaibmalik)

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- मशहूर इन्फ्लुएंसर Ankit Kalra की मौत का सच आया सामने, छोटी उम्र में अचानक गई थी जान

First published on: Aug 23, 2024 02:18 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola