---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

भारत में बॉलीवुड, अमेरिका में हॉलीवुड, जानें पाकिस्तान की फिल्म इंडस्ट्री का क्या है नाम?

Pakistan Film Industry: दुनिया भर में फिल्मों की अलग-अलग इंडस्ट्री हैं, जिनमें से कुछ तो इतनी मशहूर हैं कि उनका नाम हर किसी की जुबान पर रहता है। जैसे भारत में बॉलीवुड, अमेरिका में हॉलीवुड लेकिन क्या आप जानते हैं कि पाकिस्तान की फिल्म इंडस्ट्री को किस नाम से जाना जाता है? आइए जानते हैं...

Pakistan Film Industry: भारत की फिल्म इंडस्ट्री को बॉलीवुड और अमेरिका की फिल्म इंडस्ट्री को हॉलीवुड कहा जाता है, लेकिन पाकिस्तान की फिल्म इंडस्ट्री का नाम क्या है? बहुत कम लोग इसके बारे में जानते हैं। पाकिस्तान की फिल्म इंडस्ट्री का एक खास नाम है, जो उसके एक मशहूर शहर से जुड़ा हुआ है। इस इंडस्ट्री में कई बड़े कलाकार हैं, जो दुनिया भर में काफी मशहूर हैं। समय के साथ इस इंडस्ट्री में भी बहुत बदलाव आए हैं और अब यह तेजी से आगे बढ़ रही है। तो क्या आप जानना चाहते हैं कि इस का नाम क्या है? आइए जानते हैं…

पाकिस्तान की फिल्म इंडस्ट्री का क्या है नाम?

भारत में फिल्म इंडस्ट्री को बॉलीवुड कहा जाता है, जो मुंबई में स्थित है और पूरी दुनिया में मशहूर है। वहीं अमेरिका की फिल्म इंडस्ट्री को हॉलीवुड कहा जाता है, जो लॉस एंजेलिस में स्थित है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि पाकिस्तान की फिल्म इंडस्ट्री का भी एक खास नाम है। पाकिस्तान की फिल्म इंडस्ट्री को “लॉलीवुड” कहा जाता है। इस नाम की उत्पत्ति लाहौर शहर से हुई है, क्योंकि पाकिस्तान में ज्यादातर फिल्में लाहौर में ही बनाई जाती हैं। जिस तरह भारत में मुंबई फिल्मी दुनिया का केंद्र है, वैसे ही पाकिस्तान में लाहौर फिल्म इंडस्ट्री का मुख्य केंद्र माना जाता है।

---विज्ञापन---

Lollywood

पाकिस्तान में फिल्म इंडस्ट्री की शुरूआत कब हुई?

पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री की शुरुआत 1947 में भारत से अलग होने के बाद हुई थी। शुरू में यहां की फिल्में ज्यादा फेमस नहीं थीं, लेकिन धीरे-धीरे इस इंडस्ट्री ने तरक्की की। पाकिस्तान में फिल्मों के अलावा टेलीविजन ड्रामा भी काफी फेमस हैं। आज के समय में पाकिस्तानी ड्रामे भारत समेत कई देशों में देखे जाते हैं। खासकर उनकी कहानियां और दमदार एक्टिंग लोगों को काफी पसंद आती हैं। पाकिस्तान में बनने वाली ज्यादातर फिल्में उर्दू और पंजाबी भाषा में बनाई जाती हैं। हालांकि समय के साथ अन्य भाषाओं में भी फिल्में बनने लगी हैं, लेकिन उर्दू और पंजाबी ही मुख्य भाषा बनी हुई हैं।

---विज्ञापन---

Pakistani actor

पाकिस्तान के फेमस कलाकार

आज के दौर में पाकिस्तान की फिल्म इंडस्ट्री यानी लॉलीवुड भी बदल चुकी है। अब यहां नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होने लगा है, जिससे अच्छी क्वालिटी की फिल्में बन रही हैं। हालांकि, बॉलीवुड और हॉलीवुड के मुकाबले यह इंडस्ट्री अभी छोटी है, लेकिन धीरे-धीरे इसका प्रभाव बढ़ रहा है। फवाद खान, माहिरा खान, हानिया आमिर और हुमायूं सईद जैसे कलाकारों ने दुनिया भर में अपनी पहचान बनाई है। अब पाकिस्तानी फिल्में और वेब सीरीज दूसरे देशों में भी पसंद की जा रही हैं। इससे साफ है कि आने वाले समय में लॉलीवुड भी एक बड़ा नाम बन सकता है।

---विज्ञापन---
First published on: Feb 06, 2025 10:30 AM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola