---विज्ञापन---

Welcome 4 में लौटेगी उदय-मजनू भाई की जोड़ी? अक्षय कुमार ने अनिल कपूर और नाना पाटेकर पर तोड़ी चुप्पी

अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में जमकर गदर मचा रही है. फिल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. लेकिन इसी बीच 'वेलकम 4' की भी चर्चा तेज हो गई है. वहीं अक्षय कुमार ने उदय और मजनू भाई की वापसी पर भी चुप्पी तोड़ी है.

---विज्ञापन---

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल जिसे लोग वेलकम 3 भी कर रहे हैं. यह मूवी 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है. इस मूवी को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलता हुआ नजर आ रहा है. इस मूवी में 1 या 2 नहीं बल्कि 34 स्टार्स नजर आए हैं. यह एक मल्टीस्टारर मूवी है, जो इन दिनों थिएटर्स में कोहराम मचा रही है. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 15 करोड़ रुपये छापे हैं. वहीं मेकर्स ने फिल्म को रिलीज करने से पहले इसका पेड प्रीव्यू रखा था, जिसमें मूवी ने 3.75 करोड़ रुपये कमाए थे.

यह भी पढ़ें: Obsession से 150 गुना ज्यादा खौफनाक है 33 साल पुरानी ये फिल्म, हर सीन में भरा है डर और सस्पेंस

---विज्ञापन---

अक्षय कुमार ने उदय और मजनू भाई की वापसी पर क्या बोला?

लेकिन ‘वेलकम टू द जंगल’ के बाद ‘वेलकम 4’ की भी चर्चा शुरु हो गई है. वहीं खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार ने हाल ही में वेलकम 4 पर बात करते हुए ‘उदय और मजनू भाई’ की जोड़ी का जिक्र किया था. दरअसल , मीडिया से बात करते हुए अक्षय कुमार ने साफ किया था कि वेलकम फ्रेंचाइजी एक परिवार है. वहीं फिल्म में अनिल कपूर (मजनू भाई) और नाना पाटेकर (उदय शेट्टी) पर बात करते हुए साफ किया है कि उनके लिए फ्रेंचाइजी के दरवाजे हमेशा के लिए खुले हैं. अक्षय ने यह भी दोहराया कि वेलकम फ्रेंचाइजी एक परिवार है और इसमें नाना पाटेकर, अनिल कपूर, मैं और तमाम लोग इस परिवार की हिस्सा है. उन्होंने आगे कहा कि  वेलकम 4 जब भी बनेगी आप उन सभी कलाकार को उसमें पाएंगे.

यह भी पढ़ें: Box Office Collection: अक्षय कुमार की Welcome To The Jungle के आगे चट्टान की तरह टिकी Cocktail 2, जानें बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

क्या ‘वेलकम 4’ में ‘उदय और मजनू भाई’ की होगी वापसी?

वेलकम टू द जंगल के डायरेक्टर अहमद खान ने भी ‘वेलकम 3′ में नाना पाटेकर और अनिल कपूर के न रहने पर चुप्पी तोड़ी है. डायरेक्टर ने कहा कि दोनों बड़े स्टार नाना पाटेकर और अनिल कपूर अक्सर शूटिंग पर आते थे और हमारी मुलाकात भी होती थी.वहीं अहमद ने यह भी कहा कि हम हर समय बातें किया करते थे. इतना ही नहीं शूटिंग दौरान भी हमारे बीच फोन पर बात हुआ करती थी. नाना फोन कर के पुछा करते थे कि कैसा चल रहा है और मुझे मूवी कब देखने को मिलेगी. अहमद खान ने यह भी कहा कि नाना ने अक्षय कुमार के लिए मैसेज भी दिया था कि अक्षय को बता देना मैं अवेलेबल नहीं हूं. डायरेक्टर ने यह भी बताया कि अनिल कपूर का भी कॉल आया करता था उन्होंने ने भी पूछा था कैसा चल रहा है? उन्होंने यह भी कहा कि अगली बार कुछ प्लान करेंगे.

---विज्ञापन---

First published on: Jun 26, 2026 11:57 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola