Box Office Collection: अक्षय कुमार की Welcome To The Jungle के आगे चट्टान की तरह टिकी Cocktail 2, जानें बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

अक्षय कुमार की फिल्म Welcome To The Jungle आज यानी 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की गई है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिल रहा है. हालांकि, अक्षय कुमार की फिल्म को शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने कड़ी टक्कर दी है. चलिए जानते हैं कि कौन सी मूवी ने किया ज्यादा कलेक्शन.

Welcome To The Jungle vs Cocktail 2 Box office collection

Welcome 3 या Cocktail 2 बॉक्स ऑफिस पर किसने कमाए ज्यादा पैसे?

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म Welcome To The Jungle आज यानी 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की गई है. इस मूवी को दर्शकों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिलता हुआ नजर आ रहा है. हालांकि, इन दिनों शाहिद कपूर की फिल्म Cocktail 2 भी बड़े पर्दे पर जमकर गदर मचा रही है. ऐसे फैंस यह जानना चाहते हैं कि दोनों फिल्मों में से किस स्टार की फिल्म ने आज बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है. अगर आपके मन में भी यही सवाल चल रहा है, तो हम आपको इसका जवाब इस खबर में देने वाले हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

वेलकम टू द जंगल ने पहले दिन कमाए इतने करोड़

सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है. फिल्म को रिलीज करने से पहले मेकर्स ने इसका पेड प्रीव्यू रखा था, जिसमें मूवी ने 3.75 करोड़ रुपये छापे थे. हालांकि, मूवी ने अपने ओपनिंग पर खबर लिखे जाने तक 13.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इस मूवी ने अब तक 17.15 करोड़ रुपये अपने नाम किया है. ‘वेलकम टू द जंगल’ फिल्म में 1 या 2 नहीं बल्कि 34 स्टार्स नजर आए हैं. यह मूवी कॉमेडी रोमांस और थ्रिलर से भरी हुई है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. इस मूवी के साथ रवीना टंडन और अक्षय कुमार 20 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है.

विज्ञापन

कॉकटेल 2 ने 8वें दिन छापे इतने करोड़

वहीं शाहिद कपूर की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ की बात करें, तो यह मूवी 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की गई है, जो इन दिनों दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. सेकनिल्क के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 13.50 करोड़ रुपये छापे थे, तो वहीं फिल्म को पहले वीकेंड का शानदार फायदा मिला था. ‘कॉकटेल 2’ ने शनिवार को 16.25 करोड़ तो वहीं रविवार को 17.75 करोड़ रुपये छापे थे. मूवी ने एक हफ्ते में 70.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. हालांकि, आज यानी 26 जून को फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को रिलीज हुए 8 दिन हो चुके हैं. फिल्म ने 8वें दिन खबर लिखे जाने तक 4 करोड़ रुपये छापे हैं.  शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ ने 8 दिनों में 74.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है.  

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ