Rajat Dalal बोलते रह गए, Vivian Dsena ने दे डाली 'धोबी पछाड़'? टाइम गॉड बनने के लिए 2 टीमों में हुआ मुकाबला

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ में नए टाइम गॉड का सिलेक्शन होने वाला है। इस दौरान एक टास्क होगा जिसमें विवियन डीसेना-रजत को रोकने के लिए उन्हें जमीन पर पटक देते हैं।

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: बिग बॉस का घर जल्द ही अखाड़े में बदलने वाला है। एक बार फिर घर में मजेदार टास्क होगा। अब नए टाइम गॉड के चुनाव का वक्त आ गया है। ‘बिग बॉस 18‘ का नया टाइम गॉड कौन बनेगा अब इसके लिए घर में एक खास टास्क होने वाला है। पिछली बार जब टाइम गॉड का टास्क हुआ था, उसमें जो ट्विस्ट आया था वो आज तक दर्शकों को हैरान कर रहा है। वहीं, इस बार का टास्क भी लोग भुला नहीं पाएंगे। अब घर 2 हिस्सों में बंटने वाला है।

विज्ञापन

टाइम गॉड के चुनाव के लिए दो हिस्सों में बंटा घर

आपको बता दें, कलर्स के सोशल मीडिया हैंडल पर ‘बिग बॉस 18’ का नया प्रोमो वीडियो रिलीज किया गया है। इसे शेयर करते हुए मेकर्स ने दर्शकों से सवाल करते हुए लिखा, ‘टाइम गॉड की पावर्स के लिए घरवाले हुए डिवाइड, पर समय होगा किसकी साइड? वहीं, प्रोमो में दिखाया गया है कि घरवालों की 2 टीम बनाई गई हैं। एक टीम में विवियन डीसेना (Vivian Dsena), ईशा सिंह (Eisha Singh), एलिस कौशिक (Alice Kaushik), अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra), शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) और चुम दरांग (Chum Darang) होने वाले हैं।

विज्ञापन

टास्क की आड़ में हुई धक्का-मुक्की

दूसरी टीम में करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra), रजत दलाल (Rajat Dalal), चाहत पांडे (Chahat Pandey), श्रुतिका (Shrutika), सारा अरफीन खान (Sara Arfeen Khan) और दिग्विजय राठी (Digvijay Singh Rathee) होने वाले हैं। अब इन टीम A और टीम B को मौका मिलेगा अपना नया टाइम गॉड चुनने का और मिट्टी से इन्हें कुछ बनाना होगा, लेकिन ये आसान नहीं होगा। दोनों टीमें एक-दूसरे की मेहनत पर पानी फेरेंगी। इस टास्क के दौरान जमकर धक्का-मुक्की होने वाली है।

विज्ञापन

विवियन ने रजत को पटका

वहीं, वीडियो में एक ऐसी चीज नजर आई है जिसे देखने के बाद दर्शकों की आंखें खुली रह जाएंगी। रजत कई दिनों से विवियन को मारने की खोखली धमकियां दे रहे हैं। इन धमकियों के बीच विवियन ने टास्क में रजत को धोबी पछाड़ दे दी है। विवियन ने टास्क के दौरान रजत को मुंह के बल गिरा दिया और उनका ये क्लिप अब वायरल हो गया है। अविनाश भी रजत के ऊपर गिरे हुए दिखाई दे रहे हैं। अब विवियन-रजत को दिखाएंगे कि उनमें कितना दम है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ