Bigg Boss 18 का घर बना अखाड़ा, Chum Darang के बाद अब Vivian Dsena से भिड़े Shehzada Dhami

Vivian Dsena Vs Shehzada Dhami In Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ के शुरू होते ही अब लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं। टीवी एक्टर्स विवियन और शहजादा धामी भी अब एक-दूसरे से भिड़ गए हैं।

Vivian Dsena Vs Shehzada Dhami In Bigg Boss 18

Vivian Dsena Vs Shehzada Dhami In Bigg Boss 18

विज्ञापन

Vivian Dsena Vs Shehzada Dhami In Bigg Boss 18: सलमान खान के रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ को शुरू हुए अभी बस एक ही दिन हुआ है और अभी से ही कंटेस्टेंट्स एक दूसरे के खिलाफ जमकर लड़ाई कर रहे हैं। हाल ही में टीवी एक्टर शहजारा धामी के चुम दरांग के साथ बहसबाजी करने की खबर आई थी और अब उन्होंने विवियन डीसेना से भी लड़ लिया है। जी हां विवियन डीसेना और शहजादा धामी के बीच जमकर बहस देखने को मिल रही है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

विवियन और शहजादा आपस में भिड़े 

बिग बॉस को शुरू हुए अभी बस एक ही दिन हुआ है और ऐसे में कंटेस्टेंट्स की एक दूसरे से नोक-झोंक अभी से ही सुर्खियां बटोरने लगी है। कलर्स टीवी ने हाल ही में एक प्रोमो जारी किया है जिसमें सीनियर टीवी एक्टर विवियन डीसेना शहजादा धामी को कुछ समझाते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच एक डिस्कशन देखने को मिल रहा था कि तभी शहजादा के कही हुई बातें विवियन को पसंद नहीं आईं और वो गुस्से में आ गए। दोनों के बीच फिर जमकर तू-तू मैं-मैं देखने को मिली है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

कभी सक्सेसफुल नहीं हो पाओगे- विवियन

वीडियो में विवियन सबसे पहले शहजादा धामी को कहते हुए नजर आ रहे हैं कि उनके टाइम में हीरो बनने में काफी वक्त लग जाता था इसलिए आपको बस 10-15 बड़े हीरो ही टीवी पर नजर आएंगे। विवियन की ये बात शहजादा को थोड़ी अजीब लगी। उन्होंने झट से जवाब दिया लेकिन उस वक्त को और आसान था क्योंकि सारी ऑडियंस टीवी से ही चिपकी रहती थी। विवियन इसके बाद थोड़ा गुस्से में आ गए। उन्होंने कहा कि अगर इस एटिट्यूड के साथ चलोगे तो कभी सक्सेसफुल नहीं हो पाओगे।

चुम दरांग से लिया शहजादा ने पंगा

आपको बता दें विवियन डीसेना से पहले शहजादा धामी कंटेस्टेंट चुम दरांग से भी भिड़ गए। अरुणाचल प्रदेश की एक्ट्रेस चुम दरांग की बनाई हुई चटनी से जब शहजादा को मिर्ची लगी तो उन्होंंने कि तुम्हारे उधर की चटनी है ना इसलिए मिर्ची तो लगेगी ही। ये सुनकर चुम को गुस्सा आ जाता है। वो कहती हैं कि ‘तुम्हारे उधर का मतलब? मैं भारतीय हूं और मैं नाराज हूं।’ इस पर शहजादा चिल्लाते हैं, ‘अरे, तुम गाली क्यों दे रही हो? और फिर चुम को कहते हैं, ‘तुमने कार्ड प्ले करने की कोशिश की।’

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ