Bigg Boss OTT 3: Vishal Pandey के माता-पिता ने किया Lovekesh Kataria को एक्सपोज, सुनकर Armaan Malik ने किया लव पर 'हेट कमेंट'

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 के वीकेंड का वार पर विशाल पांडे के माता-पिता पहुंचे। विशाल को सपोर्ट करते हुए उनके माता-पिता ने अरमान मलिक की जमकर क्लास लगाई। इस दौरान उन्होंने लवकेश को भी एक्पोज कर दिया। आखिर कैसे, इस रिपोर्ट में देखिए 

Armaan Malik Blamed Lovekesh Kataria for Slap Controversy

Armaan Malik Blamed Lovekesh Kataria for Slap Controversy

Bigg Boss OTT 3 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस ओटीटी 3 के वीकेंड का वार पर शो के होस्ट अनिल कपूर ने एक बार फिर सभी कंटेस्टेंट्स की वाट लगाई। खासकर सना मकबूल और शो के बाहर हुईं कंटेस्टेंट चंद्रिका दीक्षित को काफी खरी-खोटी सुनाई गई। इस दौरान पिछले हफ्ते हुए थप्पड़ कांड के बारे में भी बात की गई। इस दौरान विशाल पांडे के माता-पिता आए और उन्होंने सभी कंटेस्टेंट्स के आगे विशाल का पक्ष रखा जो घर के अंदर मौजूद विशाल रख तो रहे थे लेकिन कोई उनकी बात पर यकीन नहीं कर रहा था। चलिए आपको बताते हैं विशाल के माता-पिता ने क्या कहा।

विज्ञापन

विशाल के माता-पिता ने किया साफ

वीकेंड का वार पर विशाल पांडे और अरमान मलिक के थप्पड़ कांड का एक बार फिर जिक्र किया। फैंस बेसब्री से जिसका इंतजार कर रहे थे, वीकेंड का वार पर वहीं देखने को मिला। यहां विशाल पांडे के घर से उनके माता-पिता आए, जिन्होंने पूरे मामले को लेकर विशाल की बात रखी। उनके माता-पिता ने शो में अपनी तरफ से सारे प्वाइंट्स घरवालों को बताए।

विज्ञापन

साथ ही उन्होंने कहा कि विशाल का बोलने का मतलब वो नहीं था और ना ही ऐसा ऑडियंस को देखने को मिला है। विशाल के माता-पिता को देखकर विशाल काफी इमोशनल हो गए और वो जोर-जोर से रोने लगे। विशाल के माता-पिता ने उन्हें सपोर्ट करने के लिए लवकेश, सना मकबूल और शिवानी का धन्यवाद किया

विज्ञापन

अरमान मलिक ने उठाए लवकेश पर सवाल

अरमान मलिक ने थप्पड़ कांड के लिए लवकेश कटारिया को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा अगर लवकेश पहले ही साफ कर देते कि विशाल के कहने का वो मतलब नहीं था तो ऐसा कुछ होता ही नहीं। ना तो वो ऐसे आपा खोते और ना ही विशाल को थप्पड़ मारते। विशाल के माता-पिता ने अरमान मलिक की जमकर क्लास लगाई जिसके बाद उनके और लवकेश कटारिया के बीच बहुत बड़ी फाइट देखने को मिली।

विज्ञापन

विशाल की बहन ने लवकेश को एक्सपोज किया

वहीं इससे पहले विशाल पांडे की बहन ने एक इंटरव्यू में लवकेश कटारिया की दोस्ती पर भी सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा लवकेश और विशाल की लगभग उम्र सेम ही है। इसलिए हो सकता है कि लवकेश डर गया हो और सेफ प्ले करने की कोशिश कर रहा हो। लवकेश ने विशाल को सपोर्ट नहीं किया। उसे क्लीयर करना चाहिए था कि विशाल का बोलने का मतलब ऐसा नहीं था। लेकिन शायद लवकेश को सोचा होगा ऑडियंस को ये मामला कैसा दिखा होगा। इसलिए उसने वहां पर सेफ खेला और विशाल का साथ नहीं दिया।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: एक गलती की वजह से बेघर हुईं चंद्रिका दीक्षित, इन कारणों ने दिखाया बाहर का रास्ता

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ