क्या Mirzapur के बबलू पंड‍ित को इन सीर‍ियल्‍स में पहचाना? अगर नहीं तो देखें Vikrant Massey का TV अवतार

Vikrant Massey: विक्रांत मैसी न अपने करियर में खूब मेहनत की है और तब जाकर उन्होंने इस मुकाम को हासिल किया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले विक्रांत टीवी सीर‍ियल्‍स में काम करते थे।

Vikrant Massey

Vikrant Massey

Vikrant Massey Birthday: फिल्म इंडस्ट्री में बहुत सारे सितारे ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग जगह बनाई है। इस लिस्ट में विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) का नाम भी शामिल है। जी हां, विक्रांत मैसी ने अपने करियर में खूब मेहनत की है और तब जाकर उन्होंने इस मुकाम को हासिल किया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले विक्रांत टीवी सीर‍ियल्‍स में काम करते थे। आज उनका बर्थडे है तो इस मौके पर उनके स्ट्रगल के शुरुआती दिनों को याद करते हैं, जब यह 12th Fail एक्टर इंडस्ट्री में अपने पांव जमाने के लिए संघर्ष कर रहा था। जी हां, ऐसे कई टीवी शोज हैं, जिनमें विक्रांत ने अपना जलवा दिखाया है। हां, अगर उस दौरान आपने विक्रांत को नहीं पहचाना तो आइए आपको बताते हैं कि आखिर वो कौन-से टीवी शोज हैं?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by GQ India (@gqindia)

विज्ञापन

इन टीवी शोज में नजर आए मिर्जापुर के बबलू पंड‍ित

  • बालिका वधू

इस टीवी शो में विक्रांत ने ऐसा रोल प्ले किया था, जिससे उन्हें घर-घर में पहचान मिल गई थी। जी हां, यही वो टीवी शो है, जिससे विक्रांत को खूब पॉपुलैरिटी मिली थी। बालिका वधू में छोटा-सा रोल निभाकर विक्रांत ने दर्शकों के दिलों में अपनी एक अलग ही जगह बना ली थी। विक्रांत के इस रोल को देखने के बाद दर्शकों पर इसका बेहद गहरा असर हुआ था। बता दें कि इस शो में उनका नाम ‘श्याम’ था। विक्रांत जब इस रोल को निभा रहे थे तो उनकी उम्र महज 23 साल थी।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vikrant Massey (@vikrantmassey)

  • धरम वीर

इस टीवी शो में दो राजकुमारों की एक काल्पनिक कहानी है, जिनका नाम धरम और वीर होता है। इस शो में विक्रांत मैसी ने ही धरम का रोल अदा किया था। शो में एक राजकुमार होने के नाते उन्होंने अपनी सभी जिम्मेदारियों का अच्छे से पालन किया और लोगों का दिल जीता। शो में धरम, वीर से एक साल बड़ा होता है और दोनों बहुत अच्छे दोस्त होते हैं।

विज्ञापन
  • धूम मचाओ धूम

टेलीविजन से अपने करियर की शुरुआत करने वाले विक्रांत ने साल 2007 में धूम मचाओ धूम में काम किया था। इस शो में उन्होंने आमिर हसन की भूमिका निभाई थी और अपने करियर को पंख दिए थे। इस शो में अपने जमकर अपना जलवा दिखाया था और दर्शकों के दिलों में अपनी एक खास और अलग जगह बना ली थी।

  • बाबा ऐसो वर ढूंढो

साल 2010 में इस शो की शुरुआत हुई थी और विक्रांत ने इसमें मुरली लाल का रोल प्ले किया था। इस शो के पॉपुलर होने की वजह मुरली लाल (विक्रांत मैसी) और भारती की प्रेम कहानी बनी थी। शो को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। बता दें कि टीवी के बाद एक्टर ने फिल्मों का रुख किया और फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाई। आज विक्रांत किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ