Kangana Ranaut जमीन पर बैठ खाना खाती दिखीं, चुनावी मोड में एक्टिव हुईं Queen

Kangana Ranaut: कंगना रनौत इन दिनों अपने चुनावी सफर को लेकर खूब चर्चा में हैं। बीते दिन यानी 1 अप्रैल को एक्ट्रेस ने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ परिचय मीटिंग की थी। वहीं, अब कंगना पार्टी के लोगों के साथ बैठकर जमीन पर खाना खाती नजर आ रही हैं।

Kangana Ranaut

instagram

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपने चुनावी सफर को लेकर खूब चर्चा में हैं। बीते दिन यानी 1 अप्रैल को एक्ट्रेस ने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ परिचय मीटिंग की थी। वहीं, अब सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कंगना पार्टी के लोगों के साथ बैठकर जमीन पर खाना खाती नजर आ रही हैं। जैसे ही वीडियो सामने आया तो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया।

विज्ञापन

इंटरनेट पर सामने आया एक्ट्रेस का वीडियो

ANI ने अपने एक्स अकाउंट पर कंगना रनौत के वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर का आउटफिट पहना है और वो जमीन पर बैठकर बाकी सभी लोगों के साथ खाना खा रही है। इस वीडियो में कंगना की सादगी साफ झलक रही है। हालांकि वीडियो पर यूजर्स ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने इस पर लिखा कि क्या बात है। दूसरे यूजर ने कहा कि गुड, आप बहुच अच्छा कर रही हैं। तीसरे यूजर ने लिखा कि अच्छी बात है। इस तरह यूजर्स एक्ट्रेस के तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन

मंडी से चुनावी मैदान में कंगना

बता दें कि कंगना रनौत को बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से चुनावी मैदान में उम्मीदवार उतारा है। जबसे एक्ट्रेस ने राजनीति के मैदान में कदम रखा है कंगना कांग्रेस पर पलटवार करती भी नजर आई हैं। इसके अलावा अगर एक्ट्रेस के फिल्मी करियर की बात करें तो इन दिनों अभिनेत्री अपने अपकमिंग फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर भी चर्चा में है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

14 जून को रिलीज होगी एक्ट्रेस की फिल्म

हालांकि फिल्म की रिलीज डेट में कई बार बदलाव हो चुका है, लेकिन अब फाइनली एक्ट्रेस की ये फिल्म 14 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। कंगना की पिछली रिलीज फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। ऐसे में एक्ट्रेस को अपनी इस फिल्म से खासा उम्मीदें हैं। हालांकि अब ये तो फिल्म के रिलीज होने के बाद ही परा लगेगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर किस तरह से कमाई करेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ