Vikram Vedha Trailer: ऋतिक रौशन (Hrithik Roshan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के फैंस का इंतजार खत्म हुआ। इन स्टार्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म विक्रम वेधा (Vikram Vedha Trailer) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। पुष्कर और गायत्री के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म का फैंस कब से इंतजार कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक्शन थ्रिलर फिल्म में एक तरफ जहां सैफ अली खान पुलिस वाले की भूमिका में हैं, तो वहीं ऋतिक को एक अपराधी के रूप में दिखाया गया है। हालांकि, कई जगहों पर ऋतिक एक मसीहा के तरह देखे जा सकते हैं, जो गरीबों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहता है। दूसरी ओर सैफ अली खान एक ऐसे पुलिसवाले की भूमिका में हैं, जो अपराध कर रहे अपराधी का सीधा इंकाउंटर कर देता है। इस बीच एक्ट्रेस राधिका आप्टे भी फिल्म में एक अहम कड़ी हैं, पर्दे पर सैफ की पत्नी की भूमिका निभा रही हैं।

 

विज्ञापन

ट्रेलर के मुताबिक राधिका ऋतिक का बचाव करती है और सैफ उन्हें ऐसा करने से रोकते हैं। इसके अलावा ऋतिक एक ऐसे मिशन पर भी हैं, जिसके बारे में सैफ अली खान को पता लगाना है। फिल्म में एक्शन से लेकर थ्रिलिंग, सस्पेंस और ड्रामा सबकुछ देखने को मिल रहा है। दोनों ही एक्टर्स काफी डैशिंग और दमदार दिख रहे हैं। फिल्म 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ