हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

फिल्म No Entry के सीक्वल से वरुण धवन का कटा पत्ता? अब कौन लेगा उनकी जगह?

Varun Dhawan Exit of No Entry Sequel: फिल्म No Entry का सीक्वल बनने की तैयारी हो चुकी है. लेकिन अब वरुण धवन की फिल्म से बाहर होने की खबर सामने आ रही है. आइए जानते हैं कि उनकी जगह अब कौन लेगा?

विज्ञापन
Varun Dhawan out of No Entry sequel

No Entry 2 Cast Updates: बॉलीवुड की सबसे फेवरेट कॉमेडी फिल्म No Entry के बारे में कौन नहीं जानता. कई लोगों ने इस फिल्म को हजारों बार देखा होगा. सलमान खान, अनिल कपूर जैसे बड़े सितारों ने खूब हंसाया था. अब इसका सीक्वल बनने की तैयारी है, जिसमें वरुण धवन के होने की खबरें थी. लेकिन अब कास्ट सिलेक्शन में कुछ बदलाव नजर आ रहे हैं, जिसमें उनके बाहर होने की खबरें आ रही हैं.

यह भी पढ़ें: Raja Shiva Ji Box Office Collection Day 13: क्या 100 करोड़ क्लब में शामिल हो पाएगी रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’? जानें अब तक का कुल कलेक्शन

वरुण धवन की हुई विदाई

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, वरुण धवन नो एंट्री 2 से बाहर हो गए हैं. शुरू में फिल्म में वरुण, अर्जुन कपूर और दिलजीत दोसांझ को मुख्य भूमिका में लिया गया था. लेकिन दिलजीत पहले ही डेट्स की समस्या के कारण बाहर हो चुके थे. अब वरुण भी अपनी फिल्म भेड़िया 2 के शेड्यूल के कारण सीक्वल नहीं कर पा रहे.

विज्ञापन

व्यस्त शेड्यूल की वजह से प्लान बदला

वरुण धवन का एक्जिट प्रोड्यूसर बोनी कपूर औऱ डायरेक्टर अनीस बज्मी के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है. वरुण भी इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित थे, लेकिन काम के व्यस्त शेड्यूल ने उनके प्लान बदल दिए. कुछ रिपोर्ट्स कहती हैं कि फिल्म अभी होल्ड पर है और नई कास्टिंग की जा रही है.

यह भी पढ़ें: असल जिंदगी में कैसे थे Mulayam Singh Yadav? 2 घंटे 26 मिनट की इस फिल्म में दिखाई गई ‘ने

विज्ञापन

फिल्म की अन्य कास्ट

इस फिल्म में अभी सिर्फ अर्जुन कपूर जुड़े हुए हैं. लेकिन इस फिल्म में 3 हीरो की और जरूरत है. हालांकि, अब खाली रोल के लिए शाहिद कपूर से बातचीत जाती है. शाहिद ने फिल्म का बेसिक आइडिया सुन लिया है. जल्द ही इस पर अपडेट सामने आएगी. वहीं दिलजीत दोसांझ की वापसी भी हो सकती है. हालांकि, अभी तक अर्जुन कपूर के अलावा बाकी कास्टिंग के लिए एक्टरों से बातचीत जारी है.

यह भी पढ़ें: भूखे पेट सोया, मिल में पसीना बहाया…अब 35 साल बाद Coke Studio में गाने का मिला मौका,

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Archi Tiwari

नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने बतौर सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली है, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत में फ्रीलांसिंग और कई संस्थानों में इंटर्नशिप से की है. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola