असल जिंदगी में कैसे थे Mulayam Singh Yadav? 2 घंटे 26 मिनट की इस फिल्म में दिखाई गई 'नेता जी' की पूरी जर्नी

Mulayam Singh Yadav Biopic Movie: मुलायम सिंह यादव भारत के बड़े नेताओं में से एक थे. हर राजनेता की तरह उन्हें कई चीजों के लिए सराहाया जाता है, तो कई चीजों के लिए उन्हें भला-बुरा भी कहा जाता है. 2021 में उन पर मूवी बनी थी, जिसमें उनका पूरा जीवन दिखाया गया.

Main Mulayam Singh Yadav movie
1 / 7
Main Mulayam Singh Yadav movie

Mulayam Singh Yadav Biopic Movie: मुलायम सिंह यादव भारत के बड़े नेताओं में से एक थे. हर राजनेता की तरह उन्हें कई चीजों के लिए सराहाया जाता है, तो कई चीजों के लिए उन्हें भला-बुरा भी कहा जाता है. 2021 में उन पर मूवी बनी थी, जिसमें उनका पूरा जीवन दिखाया गया.  

विज्ञापन

मुलायम सिंह पर बनीं फिल्म

मुलायम सिंह पर बनीं फिल्म2 / 7

मुलायम सिंह यादव, जिन्हें लोग प्यार से 'नेताजी' कहते थे, एक साधारण गांव के लड़के से उत्तर प्रदेश के बड़े नेता बने. उनकी जिंदगी संघर्ष, मेहनत और लोगों की सेवा की मिसाल है. 2 घंटे 26 मिनट की फिल्म 'मैं मुलायम सिंह यादव' में उनकी पूरी जर्नी दिखाई गई है.

विज्ञापन

बचपन और शुरुआती संघर्ष

बचपन और शुरुआती संघर्ष3 / 7

मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को एटा जिले के सैफई गांव में एक किसान परिवार में हुआ. पिता सुधार सिंह और मां मूर्ति देवी गरीब थे. बचपन में मुलायम कुश्ती बहुत पसंद करते थे. वे स्कूल जाने के लिए नदी पार करते थे. पढ़ाई के साथ-साथ वे कुश्ती के मैदान में भी मजबूत बने.

राजनीति में पहला कदम

 राजनीति में पहला कदम4 / 7

साल 1967 में मुलायम पहली बार उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य चुने गए. इमरजेंसी के समय उन्हें जेल भी जाना पड़ा, लेकिन हार नहीं मानी. 1977 में वे मंत्री बने. वे पिछड़ों, किसानों और गरीबों के हक के लिए लड़ते रहे. चारण सिंह और लोहिया जैसे नेताओं से उन्होंने बहुत कुछ सीखा.

विज्ञापन

फिल्म में दिखाई गई जर्नी

फिल्म में दिखाई गई जर्नी5 / 7

फिल्म 'मैं मुलायम सिंह यादव' में उनकी असली कहानी है. पहली चुनाव जीतने के दिन गोली लगने की घटना, कुश्ती का जोश, दोस्ती, विरोध और बड़े फैसले, सब कुछ दिखाया गया है. फिल्म बताती है कि कैसे एक गांव का लड़का बड़े-बड़े नेताओं के बीच अपनी जगह बनाता है. Amyth Sethi ने नेताजी का रोल किया है.

नेताजी की विरासत

नेताजी की विरासत6 / 7

मुलायम सिंह यादव 10 अक्टूबर 2022 को इस दुनिया को छोड़ गए. उन्होंने 6 दशक से ज्यादा राजनीति की. 10 बार विधायक और 7 बार सांसद रहे. उनका बेटा अखिलेश यादव अब पार्टी संभाल रहे हैं. नेताजी सादगी के लिए मशहूर थे.

विज्ञापन

फिल्म की कास्ट

 फिल्म की कास्ट7 / 7

इस बायोपिक फिल्म में अमित सेठी के साथ गोविंद नामदेव, मुकेश तिवारी और जरीना वहाब ने किरदार निभाया है. फिल्म को 4 IMDb रेटिंग मिली है. अगर आप मुलायम सिंह के बारे में जानना चाहते हैं तो यह मूवी जरूर देखें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन