Raja Shiva Ji Box Office Collection Day 13: क्या 100 करोड़ क्लब में शामिल हो पाएगी रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी'? जानें अब तक का कुल कलेक्शन

Raja Shiva Ji Total Earning: रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर धीमी जरूर पड़ी है. लेकिन धीमी रफ्तार से ही आगे बढ़ती जा रही है. आज हम जानेंगे कि क्या यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो पाएगी या नहीं.

Raja Shiva Ji Box Office Collection Day 13

Raja Shiva Ji Box Office Collection Day 13

Raja Shivaji Movie Gross Collection: रितेश देशमुख के निर्देशन पर बनीं फिल्म Raja Shiva Ji अपने दूसरे हफ्ते में हैं, जिसकी कमाई की रफ्तार धीमी पड़ गई है. लेकिन कछुए की चाल से बढ़ती हुई यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है. आइए जानते हैं फिल्म ने अपने 13वें दिन कितनी कमाई की और ग्रॉस कलेक्शन कहां तक पहुंचा?

विज्ञापन
विज्ञापन

राजा शिवाजी का 13वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

राजा शिवाजी ने अपने 13वें दिन करीब ₹1.30 करोड़ से ₹1.48 करोड़ का शानदार नेट बिजनेस किया है, जिससे इसकी 100 करोड़ क्लब में एंट्री अब लगभग तय हो चुकी है. ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, फिल्म अपने तीसरे वीकेंड (आने वाले शुक्रवार से रविवार) तक आधिकारिक तौर पर ₹100 करोड़ ग्रॉस का जादुई आंकड़ा पार कर लेगी.

राजा शिवा जी का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

राजा शिवा जी ने अब तक भारत में कुल ₹74.45 करोड़ कमाई की है. वहीं इंडिया ग्रॉस कलेक्शन में 88.19 करोड़ की कमाई की है. रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का बजट 100 करोड़ बताया जा रहा है. इस हिसाब से फिल्म अभी घाटे में चल रही है. हालांकि, अब फिल्म जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है.

विज्ञापन

मराठी सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म

बता दें कि राजा शिवा जी अब तक की सबसे महंगी मराठी फिल्म है, जिसमें अपनी लागत का बड़ा हिस्सा वसूल लिया है. सबसे पहले ‘सैराट’ (₹110 करोड़), फिर ‘बाईपण भारी देवा’ (₹90.50 करोड़) के बाद यह मराठी सिनेमा के इतिहास की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. हालांकि, यह आंकड़ा आने वाले हफ्तों में टूटने के पूरे आसार दिखाई दे रहे हैं.

विज्ञापन

फिल्म के बारे में

रितेश देशमुख ने अपनी फिल्म राजा शिवाजी से निर्देशन के क्षेत्र में डेब्यू किया है. फिल्म का संगीत अजय-अतुल की जोड़ी ने दिया है, जिसने फिल्म को काफी प्रभावी बनाया. बता दें कि इस फिल्म का बजट 100 करोड बताया जा रहा है. फिल्म में अच्छे खासे VFX इस्तेमाल किए गए हैं. मराठा दौर के किलों और युद्ध के दृश्यों को दिखाने के लिए हर संभव प्रयास किया गया. शिवाजी महाराज के रूप में रितेश देशमुख के अभिनय किया. यह फिल्म मराठी और हिंदी भाषा उपलब्ध है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ