Varun Dhawan की नई फिल्म में असली इंसानों को टक्कर दे रहे AI एक्टर्स, टीजर देखकर हैरान रह गए दर्शक

Varun Dhawan New Movie AI Kids: वरुण धवन की नई फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ (Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai) का टीजर रिलीज हुआ, जिसमें AI एक्टर्स को देखकर दर्शक हैरान रह गए. ये एक्टर्स असली इंसानों को तगड़ी टक्कर दे रहे हैं.

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Film

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Films

David Dhawan AI Actors: बॉलीवुड के मसाला किंग वरुण धवन अपनी नई फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ (Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai) के साथ फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने जा रहे हैं. यह फिल्म डेविड धवन द्वारा निर्देशित है और इसमें मृणाल ठाकुर तथा पूजा हेगड़े भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. हाल ही में फिल्म का पहला टीजर जारी किया गया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

विज्ञापन
विज्ञापन

AI टीजर का इस्तेमाल

इस फिल्म के टीजर की शुरुआत दो छोटे बच्चों से होती है. ये बच्चे एक-दूसरे से बात कर रहे हैं. वे अपनी मां और पिता के बारे में मजेदार बातें करते हैं. लेकिन इन बच्चों को असली बच्चों की जगह AI यानी (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से बनाया गया है. ये AI एक्टर्स इतने रियल लग रहे हैं कि पहले तो कोई समझ ही नहीं पाता कि ये कंप्यूटर से बने हैं. टीजर में वरुण धवन दो पत्नियों के साथ रोमांटिक कॉमेडी करते नजर आते हैं और ये AI बच्चे उस कहानी को मजेदार बनाने में मदद कर रहे हैं.

दर्शक हुए हैरान

टीजर में AI बच्चों को देखकर दर्शक हैरान रह गए. कई लोगों ने कहा कि AI बच्चों की एक्टिंग असली बच्चों जितनी अच्छी लग रही है. कुछ ने तो खूब तारीफ की कि टेक्नोलॉजी कितनी आगे बढ़ गई है. लेकिन कई दर्शक नाराज भी हैं. उन्होंने कहा कि फिल्म में असली बच्चों की जगह AI का इस्तेमाल क्यों किया गया? सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं कि ये “क्रिंज” लग रहा है और बॉलीवुड को अब आलसी बनाते जा रहा है. कुछ यूजर्स ने पुरानी डेविड धवन फिल्मों से तुलना करते हुए कहा कि पहले असली एक्टर्स से काम लिया जाता था.

विज्ञापन

आजकल AI का कल्चर

बता दें कि आजकल फिल्मों में AI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. स्पेशल इफेक्ट्स, बैकग्राउंड और अब एक्टिंग में भी AI आ गया है. वरुण धवन की यह फिल्म AI एक्टर्स को असली इंसानों से टक्कर देते दिखा रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ