अलग-अलग एक्ट्रेसेज को ऐसे गोद में उठाते हैं वरुण धवन, वायरल वीडियो में देखें कैसे

अलग-अलग एक्ट्रेसेज को ऐसे गोद में उठाते हैं वरुण धवन, वायरल वीडियो में देखें कैसे

अलग-अलग एक्ट्रेसेज को ऐसे गोद में उठाते हैं वरुण धवन, वायरल वीडियो में देखें कैसे

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) को अक्सर अपने फिल्म के प्रोमोशन के दौरान अपनी को-स्टार को गोद में उठाए देखा जाता है। एक्टर को ऐसे करते देख ऐसा लगता है कि ये उनका पंसदीदा काम है। इस बीच सोशल मीडिया पर उनका एक और वीडियो सामने आया है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

डिजिटल क्रिएटर सोनालिका पुरी (Sonalika Puri) ने अपने इंस्टाग्राम अंकाउट पर एक रील शेयर किया है। इस क्लिप में उनको वरुण की कॉपी करते देखा जा सकता है, जिसमें वो बता रही हैं कि वरुण कैसे और किन तरीकों से अपनी को-एक्ट्रेसेज को गोद में उठाते हैं।

यहां देंखे सोनालिका पुरी का रील

रील में वो खुद को वरुण और कई अलग-अलग तरह के बैग्स को उनकी को-स्टार को दिखाने की कोशिश कर रही हैं और ये दिखाना चाह रही है कि सामने कोई भी एक्ट्रेसेस हो, वो भारी हो यो हल्की एक्टर उन्हें आसानी से अपनी गोद में उठा लेते हैं। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, ‘कुली नंबर 1 #वरुणधवन #अभिनेता #बॉलीवुड #भेड़िया #फिल्म #रील्स।’ वीडियो पर लिखा था-‘वरुण धवन अपने को-स्टार्स के साथ फिल्म प्रमोशन के दौरान’।

विज्ञापन

और पढ़िए –Urfi Javed Viral Video: उर्फी ने खुद उड़ाया अपने कपड़ों का मजाक, पैपराजी के पूछने पर बोलीं, “चीथड़े लपेट लिए” 

विज्ञापन

इन एक्ट्रेसेज को गोद में उठा चुके हैं वरुण

बता दें, वरुण ने ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान आलिया भट्ट, ‘जुग जुग जीयो’ के प्रमोशन के दौरान कियारा आडवाणी और ‘भेड़िया’ के प्रमोशन के दौरान कृति सनोन को गोद में उठाया था।

विज्ञापन

सोनालिका इस रील में डांस भी कर रही हैं। उन्होंने ने इस रील के लिए वरुण धवन (Varun Dhawan) और कृति सेनन(Kriti Sanon) की लेटेस्ट फिल्म ‘भेडिंया'(Bhediya) का गाना ‘ठुमकेश्वरी'(Thumkeshwari) को चुना है। इस रील को सोशल मीडिया पर खूब पंसद किया जा रहा है।

विज्ञापन

अनुष्का शर्मा और फैंस ने किया रिएक्ट

वीडियो पर अनुष्का शर्मा के एक लाइक के अलावा 3000 से ज्यादा लाइक्स आए हैं। एक प्रशंसक ने वीडियो पर टिप्पणी की, “डांस मूव्स और चेहरे के भाव ओ एम जी।” एक अन्य ने कहा, “पिकअप डांस तभी अच्छा था जब वह आलिया के साथ ऐसा करते थे।”

विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म से है मुकाबला

बता दें, वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म ‘भेड़िया’ सिनेमाघर में दस्तक दे चुकी है। जहां हिंदी फिल्म चल नहीं रही है, वहीं ये बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। हालांकि, इसका मुकाबला अजय देवगन की फिल्म दृश्मय 2 है, जो पहले ही हफ्ते में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ