Salman Khan के घर गोलियां चलते ही जिस शख्स ने ली थी जिम्मेदारी, उसपर एक्शन 12 दिन बाद क्यों?

Salman Khan House Firing Case: जबसे सलमान खान के घर पर फायरिंग हुई है, तबसे ही पुलिस एक्शन मोड में है और तेजी से जांच कर रही है। इस केस में अब पुलिस ने एक और बड़ा कदम उठाया है। आइए आपको बताते हैं क्या?

Salman khan

Salman khan

Salman Khan House Firing Case, Anmol Bishnoi: जबसे सलमान खान के घर पर फायरिंग हुई है, तबसे ही भाईजान को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। पुलिस इस केस में बेहद तेजी से जांच कर रही है और आए दिन कोई ना कोई बड़ा कदम या सफलता पुलिस के कदम चूम रही है। इस बीच अब इस केस में बड़ा अपडेट आया है। जी हां, पुलिस बेहद गहनता से इस मामले की जांच कर रही है और आज भी इस केस पर कार्रवाई हुई है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर अब इस मामले में पुलिस ने कौन-सा बड़ा कदम उठाया है?

विज्ञापन

अनमोल बिश्नोई के खिलाफ LOC जारी

सलमान खान के घर पर फायरिंग केस में पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए अनमोल बिश्नोई के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया है। जी हां, वहीं अनमोल जिसने फायरिंग के तुरंत बाद इसकी जिम्मेदारी ली थी। बता दें कि अनमोल बिश्नोई, लॉरेंस बिश्नोई का भाई है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से कई बार अभिनेता सलमान खान को जानलेवा धमकी मिल चुकी है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

तेजी से जांच कर रही पुलिस

पुलिस ने इस केस में बेहद तेजी से जांच की है। बीते दिन भी क्राइम ब्रांच ने सागर पाल और विकी गुप्ता नाम के दो आरोपियों को अरेस्ट किया था। इन दोनों को इस केस में बंदूक सप्लाई करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। वहीं, इसके पहले पुलिस ने दो और लोगों को अरेस्ट किया था, लेकिन अब सवाल ये है कि जब पुलिस इतनी तेजी से इस मामले की जांच कर रही है, तो फिर अनमोल बिश्नोई के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने में 12 दिन का समय क्यों लग गया? जबकि अनमोल ने फायरिंग के कुछ ही देर बाद इसकी जिम्मेदारी भी ले ली थी।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

पुलिस नहीं लेना चाहती कोई रिस्क

इसकी वजह भी साफ है… पुलिस ने बेहद बारिकी से इस केस को खंगाला है और अभी भी मामले की जांच जारी है। ऐसे में मुंबई पुलिस कोई रिस्क नहीं लेना चाहती थी क्योंकि अफवाहें ये भी उड़ी थी कि ये सब पब्लिसिटी के लिए किया गया है। पुलिस ने बेहद गहनता से मामले की जांच की है, जो अभी भी जारी है, जिसके बाद घटना की जिम्मेदारी लेने वाले अनमोल बिश्नोई के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ