कंफर्म! Shruti Haasan का टूटा दिल, Santanu Hazarika संग हुआ ब्रेकअप

Shruti Haasan-Santanu Hazarika Broken up: एक्ट्रेस श्रुति हासन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। जी हां, एक्ट्रेस को लेकर खबरें आ रही थी कि उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड संग अपनी राहें अलग कर ली हैं।

Shruti Haasan, Santanu Hazarika

Shruti Haasan, Santanu Hazarika, image credit- Google

Shruti Haasan-Santanu Hazarika Broken up: इन दिनों गॉसिप टाउन में एक और रिश्ता टूटने की चर्चा हो रही है, जो अब कंफर्म हो गया है। जी हां, बीते दिनों से चर्चा हो रही थी कि फेमस एक्ट्रेस श्रुति हासन और उनके बॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका ने राहें अलग कर ली हैं। अब ये कंफर्म हो गया है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है और अब दोनों एक-साथ नहीं हैं।

विज्ञापन

आपसी सहमति से लिया फैसला

दरअसल, इन दिनों खबरें थी कि श्रुति हासन और शांतनु हजारिका एक-दूसरे से अलग हो गए हैं। इस बीच दोनों के इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो करने की भी बात सामने आई। सूत्रों की मानें तो श्रुति हासन और शांतनु हजारिका का पिछले महीने ही ब्रेकअप हो गया। ये दोनों का ही पर्सनल मामला था तो इसलिए दोनों ने इसे आपसी सहमति से लिया।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shruti Haasan (@shrutzhaasan)

लोगों ने लगाए कयास

बता दें कि बीते कुछ दिनों से दोनों को लेकर कहा जा रहा था कि इनके रिश्ते में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है और दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए हैं। वहीं, जब दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो किया तो लोगों ने इसकी चर्चा करना भी शुरू कर दिया। साथ ही दोनों का सोशल मीडिया से एक-दूसरे री पोस्ट हटाना भी लोगों के मन में सवालों को सैलाब ले आया था।

विज्ञापन

लंबे टाइम से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे श्रुति-शांतनु 

बताते चलें कि श्रुति हासन और शांतनु हजारिका दोनों एक-दूसरे को लंबे टाइम से डेट कर रहे थे। इतना ही नहीं बल्कि कुछ दिन पहले ओरी ने तो दोनों की शादी तक की बात कह दी थी। हालांकि श्रुति ने खबरों को मजह अफवाह करार दिया था, लेकिन अब दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली हैं और दोनों अलग हो गए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ