Uunchai Box Office Collection Day 7: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की फिल्म ‘ऊंचाई’ सिनेसाघरों में दस्तक दे चुकी है। ये फिल्म हर दिन एक करोड़ के ऊपर की कमाई करने में सफल हो रही है।
‘ऊंचाई’ में बिग बी के साथ-साथ अनुपम खेर (Anupam Kher), बोमन ईरानी (Boman Irani) और डैनी डेन्जोंगपा (Danny Denzongpa) मुख्य भूमिका में हैं। इनके अलावा परिणीति चोपड़ा, सारिका, नफीसा अली सोढ़ी और नीना गुप्ता भी अहम किरदार निभाती देखी जा सकती हैं।
इस फिल्म को पहले दिन से ही दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। चलिए जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर इसने अब तक कितनी कमाई की।
Uunchai Box Office Collection Day 7
दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स पाने के बाद बॉक्स ऑफिस पर भी ये फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। जहां पिछले कुछ समय से बॉलीवुड फिल्में फ्लॉप होती दिख रही थीं, वहीं ऊंचाई को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले दिन फिल्म ने 1.81 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। दूसरे दिन 3.64 करोड़ और तीसरे दिन यानी रविवार को ‘ऊंचाई’ ने 4.71 करोड़ का बिजनेस किया।
चौथे दिन यानी सोमवार के आंकड़ों पर नजर डाले तो फिल्म ने 1.88 करोड़ रुपए कमाए। पांचवे दिन का कलेक्शन 1.76 करोड़ रहा। छठे दिन इसने टिकट खिड़की पर 1.66 करोड़ रुपए की कमाई की। वहीं सातवें दिन इसमें थोड़ी गिरावट देखने को मिली और फिल्म ने 1.56 करोड़ की कमाई की। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 17.02 करोड़ रुपये जा पहुंचा है।
अभी पढ़ें – Yashoda Box Office Collection Day 7: यशोदा की कमाई में आई भारी गिरावट, अब ‘दृश्यम 2’ से होगा मुकाबला
फिल्म के बारे में
फिल्म चार दोस्तों की कहानी है, जो अपने एक दोस्त की आखिरी ख्वाहिश को पूरा करने के लिए माउंट एवरेस्ट की यात्रा पर निकलते हैं। हालांकि, अपनी बड़ी उम्र के कारण उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ये तीनों दोस्त सभी कठिनाईयो का सामना करते हुए भी अपने लक्ष्य को पूरा करते हैं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
10 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
11 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
21 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
21 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
23 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines