Yashoda Box Office Collection Day 7: यशोदा की कमाई में आई भारी गिरावट, अब 'दृश्यम 2' से होगा मुकाबला

Yashoda Box Office Collection Day 7: यशोदा की कमाई में आई भारी गिरावट, अब 'दृश्यम 2' से होगा मुकाबला

Yashoda Box Office Collection Day 7: यशोदा की कमाई में आई भारी गिरावट, अब 'दृश्यम 2' से होगा मुकाबला

Yashoda Box Office Collection Day 7: सामंथा रुथ प्रभु की पहली पैन इंडिया फिल्म (Samantha Ruth Prabhu) ‘यशोदा’ (yashoda) बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे चुकी है। 11 नंवबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म का मुकाबला अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘ऊंचाई’ से तो है ही, इसी के साथ अब अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 2’ भी मैदान में आ गई है।

ऐसे में नॉर्थ ऑडियंस के सामने एक बड़ा ऑप्शन है ‘यशोदा’ को भूल ‘दृश्यम2’ को चुनने का, जिसका असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर सीधा-सीधा पड़ेगा।

साउथ सिनेमा की स्टनर सामंथा की फिल्म ‘यशोदा’ ने पहले दिन तो सिनेमाघरों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। लेकिन इसके बाद धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़ों में गिरावट होती दिखाई दे रही है।

हालांकि, मेकर्स ने अब तक उम्मीद नहीं छोड़ी है। वहीं भारत के साथ-साथ ये फिल्म अन्य देशों में भी धूम मचा रही है। वहीं ट्रेड एक्सपर्ट रमेश बाला के ट्वीट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन तमिल और तेलुगु राज्यों के साथ-साथ यूएसए और मलेशिया में भी अच्छा प्रदर्शन किया।

Yashoda Box Office Collection Day 7

रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘यशोदा’ ने ओपनिंग डे पर 3.08 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे दिन इसने 6.70 करोड़ का बिजनेस किया। तीसरे दिन ये नंबर 3.58 करोड़ रहा।

चौथे दिन इस फिल्म ने 1.35-1.45 करोड़ कमाए। पांचवे दिन टिकट खिड़की पर 1-1.5 करोड़ की कमाई हुई। छठे दिन भी इन नंबर्स कोई भारी उछाल देखने को नहीं मिला और 1.25 करोड़ के साथ काउंटर क्लोज हुआ। वहीं सातवें दिन के आंकड़ों पर नजर डालें तो, महज 70 लाख से 1 करोड़ रुपए के बीच कमाई की है। इसके बाद अब टोटल कलेक्शन 30 करोड़ रुपये हो गया है।

‘यशोदा’ पांच भारतीय भाषा तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में रिलीज हुई है। इसमें सामंथा के साथ वरलक्ष्मी सरथकुमार और उन्नी मुकुंदन सह-कलाकार हैं। आखिरी बार सामंथा को विग्नेश शिवन की ‘काथुवाकुला रेंदु काधल’ में देखा गया था।

‘यशोदा’ हरि और हरीश द्वारा निर्देशित 2022 की सामंथा की मोस्ट अवेटेड फिल्म रही है, जिसे श्रीदेवी मूवीज के बैनर तले बनाया गया है और शिवलेंका कृष्ण प्रसाद द्वारा निर्मित है। इसके बाद एक्ट्रेस ‘शाकुंतलम’ और विजय देवरकोंडा की ‘कुशी’ में दिखाई देंगी। इसके अलावा उनके पास पहली विदेशी फिल्म, ‘अरेंजमेंट ऑफ लव’ भी है

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ