Uunchai Box Office Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाए हुए है अमिताभ की फिल्म, जानें कुल कमाई

Uunchai Box Office Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाए हुए है अमिताभ की फिल्म, जानें कुल कमाई

Uunchai Box Office Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाए हुए है अमिताभ की फिल्म, जानें कुल कमाई

Uunchai Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की फिल्म ‘ऊंचाई’ सिनेसाघरों में दस्तक दे चुकी है।

‘ऊंचाई’ में बिग बी के साथ-साथ अनुपम खेर (Anupam Kher), बोमन ईरानी (Boman Irani) और डैनी डेन्जोंगपा (Danny Denzongpa) मुख्य भूमिका में हैं। इनके अलावा परिणीति चोपड़ा, सारिका, नफीसा अली सोढ़ी और नीना गुप्ता भी अहम किरदार निभाती देखी जा सकती हैं।

इस फिल्म को पहले दिन से ही दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। चलिए जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर इसने अब तक कितनी कमाई की।

Uunchai Box Office Collection Day 6

दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स पाने के बाद बॉक्स ऑफिस पर भी ये फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। जहां पिछले कुछ समय से बॉलीवुड फिल्में फ्लॉप होती दिख रही थीं, वहीं ऊंचाई को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले दिन फिल्म ने 1.81 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। दूसरे दिन 3.64 करोड़ और तीसरे दिन यानी रविवार को ‘ऊंचाई’ ने 5.05 करोड़ का बिजनेस किया।

चौथे दिन यानी सोमवार के आंकड़ों पर नजर डाले तो फिल्म ने 1.50 करोड़ रुपए कमाए। पांचवे दिन का कलेक्शन 1.80 करोड़ रहा। तो वहीं छठे दिन इसने टिकट खिड़की पर 1.70 करोड़ रुपए की कमाई की। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 15.50 करोड़ रुपये जा पहुंचा है।

फिल्म के बारे में

फिल्म चार दोस्तों की कहानी है, जो अपने एक दोस्त की आखिरी ख्वाहिश को पूरा करने के लिए माउंट एवरेस्ट की यात्रा पर निकलते हैं। हालांकि, अपनी बड़ी उम्र के कारण उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ये तीनों दोस्त सभी कठिनाईयो का सामना करते हुए भी अपने लक्ष्य को पूरा करते हैं।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ