Yashoda Box Office Collection Day 6: धीरे-धीरे 'यशोदा' के कलेक्शन में आ रही गिरावट, जानें 6ठे दिन की कमाई

Yashoda Box Office Collection Day 6: धीरे-धीरे 'यशोदा' के कलेक्शन में आ रही गिरावट, जानें 6ठे दिन की कमाई

Yashoda Box Office Collection Day 6: धीरे-धीरे 'यशोदा' के कलेक्शन में आ रही गिरावट, जानें 6ठे दिन की कमाई

Yashoda Box Office Collection Day 6: सामंथा रुथ प्रभु की पहली पैन इंडिया फिल्म (Samantha Ruth Prabhu) ‘यशोदा’ (yashoda) बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे चुकी है। 11 नंवबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म का मुकाबला अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘ऊंचाई’ से हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

साउथ सिनेमा की स्टनर एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु की ‘यशोदा’ पहले दिन सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन करती दिखाई दी। टॉलीवुड फैंस के साथ-साथ पूरे भारत में इसे खूब पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन

वहीं मेकर्स को उम्मीद है कि आगे चल कर ये नए रिकॉड बना सकती है। इतना ही नहीं ये फिल्म भारत के साथ-साथ अन्य देशों में भी धूम मचा रही है। वहीं ट्रेड एक्सपर्ट रमेश बाला के ट्वीट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन तमिल और तेलुगु राज्यों के साथ-साथ यूएसए और मलेशिया में भी अच्छा प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

Yashoda Box Office Collection Day 6

रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘यशोदा’ ने ओपनिंग डे पर 3.08 करोड़ की कमाई की है। दूसरे दिन इसने 6.70 करोड़ का बिजनेस किया। हालांकि, तीसरे दिन इसमें गिरावट देखने को मिली, क्योंकि वीकेंड होने के लिहाज से इसने महज 3.58 की ही कमाई की।

विज्ञापन

चौथे दिन इस फिल्म ने 1.35-1.45 करोड़ रुपए कमाए। वहीं टिकट खिड़की पर पांचवे दिन का कलेक्शन 1-1.5 करोड़ रहा। इसकी के साथ छठे दिन भी इन नंबर्स कोई भारी उछाल देखने को नहीं मिला और 1.25 करोड़ के साथ काउंटर क्लोज हुआ। अब तक इसके टोटल कलेक्शन की बात करें तो, इसने 17.56 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

विज्ञापन

‘यशोदा’ पांच भारतीय भाषा तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में रिलीज हुई है। इसमें सामंथा के साथ वरलक्ष्मी सरथकुमार और उन्नी मुकुंदन सह-कलाकार हैं। आखिरी बार सामंथा को विग्नेश शिवन की ‘काथुवाकुला रेंदु काधल’ में देखा गया था।

विज्ञापन

‘यशोदा’ हरि और हरीश द्वारा निर्देशित 2022 की सामंथा की मोस्ट अवेटेड फिल्म रही है, जिसे श्रीदेवी मूवीज के बैनर तले बनाया गया है और शिवलेंका कृष्ण प्रसाद द्वारा निर्मित है। इसके बाद एक्ट्रेस ‘शाकुंतलम’ और विजय देवरकोंडा की ‘कुशी’ में दिखाई देंगी। इसके अलावा उनके पास पहली विदेशी फिल्म, ‘अरेंजमेंट ऑफ लव’ भी है।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ