Us Isral Iran War: इजरायल और अमेरिका के ईरान बीच छिड़ी जंग का असर देश में देखने को मिल रहा है. इस वॉर के कारण कई देशों ने अपनी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी हैं. ऐसे में कई पैसेंजर एयरपोर्ट पर ही फंसे रह गए हैं. वहीं इसी बीच बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सोनल चौहान को भी इन मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. उड़ाने रद्द होने के कारण एक्ट्रेस दुबई में ही फंसी रह गई हैं. वहीं अब एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है. चलिए आपको भी बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा?
सोनल चौहान ने क्या कुछ कहा?
एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए अपना हाल बताया. एक्ट्रेस ने पोस्ट में लिखा, ‘माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, मैं इस समय दुबई में फंसी हुई हूं. उड़ानें रद्द हो गई हैं और भारत लौटेने का कोई साफ रास्ता नहीं है. मैं सरकार से निवेदन करती हूं कि मुझे सुरक्षित तरीके से घर वापस आने के लिए मार्गदर्शन और मदद दी जाए. इस मुश्किल समय में किसी भी तरह की सहायता के लिए मैं आभारी रहूंगी.’
यह भी पढ़ें: ‘राजा था, राजा हूं…’, राजपाल यादव ने गिनवाए 1200 करोड़ के प्रोजेक्ट्स; शिकायतकर्ता की खोली पोल
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट
सोनल चौहान का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. फैंस को भी एक्ट्रेस की चिंता होने लगी है. वहीं बता दें सोनल चौहान के अलावा भी कई ऐसे भारतीय हैं जो दुबई एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं और फ्लाइट्स के दोबारा चलने का इंतजार कर रहे हैं. वहीं सोशल मीडिया पर भी चारों तरफ इजरायल और इरान के हमले की बातें ही हो रही हैं और देश में भी टेंशन बढ़ गई है.
यह भी पढ़ें: रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा शादी के बाद फैंस का कराएंगे मुंह मीठा, 16 मंदिरों और 21 शहरों में बांटेंगे मिठाई
इन फिल्मों में आ चुकीं नजर
वहीं सोनल चौहान ‘लिजेंड’, ‘3जी’, ‘साइज जीरो’, ‘बुड्ढा होगा तेरा बाप’, ‘पलटन’, ‘रूलर’, ‘डिक्टेटर’, ‘द पावर’, ‘द घोस्ट’ और ‘आदिपुरुष’ जैसी फिल्में कर चुकी हैं. बता दें दो बार ओलंपिक पदक जीत चुकीं पीवी सिंधु भी इसी मुश्किल में फंस गई हैं. वो दुबई एयरपोर्ट पर अटकी हुई हैं. सिंधु ने इंस्टाग्राम के जरिए वहां की अफरा-तफरी की झलक भी साझा की और लिखा कि अगली सूचना तक सभी उड़ानें रोक दी गई हैं.
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
5 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
6 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
7 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
8 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
9 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
10 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
11 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
12 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
13 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines