Urfi Javed को रिवीलिंग लुक पड़ा भारी, एक्ट्रेस के खिलाफ मामला दर्ज
Edited By Ritu Shaw

Urfi Javed को रिवीलिंग लुक पड़ा भारी, एक्ट्रेस के खिलाफ मामला दर्ज
Edited By Ritu Shaw

Urfi Javed को रिवीलिंग लुक पड़ा भारी, एक्ट्रेस के खिलाफ मामला दर्ज
मुंबई: टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद (Urfi Javed), जो आए दिन अतरंगी कपड़ों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं, उनके लिए मुसीबत खड़ी हो गई है। हाल ही में एक्ट्रेस का म्यूजिक एलबम ‘हाय हाय ये मजबूरी’ (Haye Haye Yeh Majboori) रिलीज हुआ है, जिसमें उन्होंने काफी बोल्ड और रिवीलिंग कपड़े पहने।
अभी पढ़ें – फिल्म निर्माता कमल किशोर मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज, ये है आरोप
अब ऐसा कर के उन्होंने खुद को कानूनी (Urfi Javed in legal trouble) संकट में डाल दिया है। उर्फी के खिलाफ रिवीलिंग आउटफिट पहनने की शिकायत दर्ज कराई गई है। एक एंटरटेनमेंट पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के एक गुमनाम व्यक्ति ने ज़ीनत अमान के गाने की रीमेक, ‘हाय हाय ये मजबूरी’ में उर्फी के बोल्ड लुक को देखते हुए ये शिकायत दर्ज कराई है।
https://www.instagram.com/reel/Cjh48hVPnuY/?utm_source=ig_web_copy_link
गाने में उर्फी को लाल साड़ी पहने देखा जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, उनके खिलाफ ‘इलेक्ट्रॉनिक रूप में स्पष्ट यौन कृत्य वाली सामग्री को प्रकाशित या प्रसारित करने’ के लिए शिकायत दर्ज की गई है। हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
सोमवार, 17 अक्टूबर को, उर्फी ने अपने गाने की शूटिंग के दौरान का एक बीटीएस वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो गलती से झूले से गिरती हुई दिखाई दे रही हैं। हालांकि, वहां मौजूद आर्टिस्ट और क्रू मेंबर्स की मदद से वो बच जाती हैं। उसने अपनी क्लिप को खुद शेयर कर कैप्शन दिया, “ये तो सच का हाय हाय हो गया था!”।
https://www.instagram.com/reel/Cjz7cGULhZi/?utm_source=ig_web_copy_link
रीक्रिएटेड ट्रैक को गौरव दासगुप्ता ने कंपोज किया है, जिसे राजेश मंथन ने लिखा है और इसे सारेगामा म्यूजिक के लिए श्रुति राणे ने गाया है। गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: