मुंबई: बिग बॉस ओटीटी स्टार उर्फी जावेद (Bigg Boss OTT Star Urfi Javed) अपने अजीबो गरीब कपड़ों को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। वो किसी भी चीज से कपड़े बनाकर उसे धारण कर सकती हैं। आए दिन उनके नए नए रूप देखने को मिलते हैं। लेकिन इस बार वो एक अलग ही अवतार में नजर आईं, जिसे देख नेटिजेंस उनपर प्यार लुटाने से नहीं थक रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो (Urfi Javed Video) शेयर किया है, जिसमें वो गुलाबी रंग के सलवार सूट में देखी जा सकती हैं। उर्फी ने ना केवल इस ट्रेडिशनल आउटफिट को कैरी किया, बल्कि गणेश चुतर्थी (Ganesh Chaturthi) के पावन अवसर पर उन्होंने गणेश वंदना (Urfi Javed sings Ganesh Vandana) भी गाई।

https://www.instagram.com/reel/Ch30s9pDqWB/?utm_source=ig_web_copy_link

विज्ञापन

क्लिप में फैशनेबल उर्फी जावेद काफी खूबसूरत दिख रही हैं। बैकग्राउंड में शंकर माहदेवन की आवाज में ‘एकदंताय वक्रतुण्डाय गौरीतनयाय धीमहि’ सुना जा सकता है, इस दौरान उर्फी जावेद भी साथ-साथ इस श्लोक को दोहराती हुई सुनी जा सकती हैं।

विज्ञापन

वीडियो साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “गणपति बप्पा मोरेया!! ये इंडियन आइडल के लिए मेरा ऑडिशन नहीं है, किसी को भी जज बनाना है वो कोर्ट जाए! मैं गा नहीं सकती और मुझे यह पता है।” हालांकि, उर्फी ने भले ही इस वीडियो पर ट्रोलिंग की अपेक्षा की थी। लेकिन नेटिजेंस उनपर दिल खोलकर प्यार बरसा रहे हैं। उन्होंने कमेंट बॉक्स में उर्फी जावेद के कपड़ों से लेकर गणेश चतुर्थी पर उनके कोशिश तक की तारीफ की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ