TV Top 5 latest News: पति-पत्नी और पंगा के प्रीमियर से अनुपमा नंबर वन पर, टीवी की 5 बड़ी खबरें

TV Top 5 latest News: टीवी की दुनिया में एक बार फिर अनुपमा सीरियल ने टॉप वन की कुर्सी हासिल कर ली है। वहीं, सलमान खान के अपकमिंग रिएलिटी शो बिग बॉस 19 का प्रोमो सामने आने से फैंस की एक्साइटमेंट बन गई है। तारक मेहता के पुराने चेहरे गुरचरण सिंह सोढी के बिग बॉस 19 में आने की खबरें कन्फर्म मानी जा रही हैं। देखें मनोरंजन जगत की 5 बड़ी खबरें।

salman and rupali

TV Top 5 latest News: टीवी की दुनिया की पहली खबर जियो हॉटस्टार और कलर्स पर 24 अगस्त से टेलीकास्ट होने वाले रियालिटी शो बिग बॉस 19 को लेकर है। शो को लेकर कई ताजा अपडेट हैं। प्रोमो सामने आने के बाद प्रीमियर की डेट भी फाइनल हो गई है। टीवी और जियो हॉटस्टार ऐप पर शो आने का समय भी अलग अलग रखा गया है। इसमें जनता की सरकार चलेगी और सलमान की राजनीति।

विज्ञापन

पति-पत्नी और पंगा का कल प्रीमियर

कलर्स टीवी के नये रियलिटी शो ‘पति-पत्नी और पंगा’ का कल प्रीमियर होने वाला है। दर्शकों को दिखेगी 7 फेमस जोड़ियों की रियल केमिस्ट्री और असली बॉन्डिंग। इन पॉपुलर कपल्स का शो में रोमांस के साथ-साथ तकरार और इमोशन्स भी दर्शकों को देखने को मिलेंगे। इस शो को होस्ट कर रही हैं, बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे, और उनके साथ नजर आएंगे ‘बिग बॉस 17’ के विनर और कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी भी नज़र आएंगे।

विज्ञापन

गुरुचरण सिंह बिग की एंट्री कन्फर्म

तारक मेहता के सोढ़ी यानी गुरुचरण सिंह की बिग बॉस 19 में एंट्री कन्फर्म बताई जा रही है। गौरतलब है कि गुरचरण सिंह ने काफी समय पहले तारक मेहता शो को छोड़ दिया था। पिछले दिनों खबर आई थी कि उनकी आर्थिक हालत खराब है और वह किसी को बिना बताए घर से कहीं चले गए थे। कुछ दिन बाद लौटे तब जाकर फैंस ने राहत की सांस ली। अब बिग बॉस में वो अपनी जर्नी का खुलासा करेंगे।

विज्ञापन

दीपिका कक्कड़ को लेकर अपडेट

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ सालों से लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। हाल ही में दीपिका एक गंभीर सर्जरी के बाद बीमारी से उबरने की कोशिश कर रही हैं। उनकी बीमारी की खबर सुनते ही उनके फैंस टेंशन में आ गए थे और दीपिका के हेल्थ अपडेट के बारे में जानना चाहते थे। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ देखने के बाद दीपिका ने पुराने दिन याद करते हुए एक पोस्ट भी शेयर की थी।

विज्ञापन

अनुपमा टीवी की दुनिया में फिर नंबर वन

टीवी की दुनिया में हर हफ्ते कुछ न कुछ बदलाव आते। इस टीआरपी लिस्ट के जारी होते ही फैंस को पता चलता है कि इस बार उनका फेवरेट शो किस रैंक पर आया है। अब 29वें हफ्ते की भी टीआरपी लिस्ट आ गई है। शो अनुपमा फिर से नंबर वन हो गया है। अनुपमा को फैंस फिर से नंबर वन की कुर्सी पर ले आए हैं। शो को 2. 3 रेटिंग मिली हैं।

शुभांगी अत्रे ने शेयर कीं ताजा तस्वीरें

टीवी शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ की मशहूर एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे ने सोशल मीडिया पर अपनी नई तस्वीरें शेयर कर फैंस को दीवाना बना दिया है। खुले बाल, नेचुरल मेकअप और कॉन्फिडेंट स्माइल उनके इस लुक को और भी खास बना रही है। इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ