'पति पत्नी और पंगा' से OTT पर डेब्यू कर रहे ये 3 स्टार्स, पार्टनर के स्टारडम का मिलेगा फायदा

Pati Patni Aur Panga: ‘पति पत्नी और पंगा’ से 3 सेलेब्स ओटीटी की दुनिया में एंट्री लेने जा रहे हैं। सुदेश लेहरी, देबिना बनर्जी और गीता फोगाट का ये पहला ओटीटी प्रोजेक्ट होगा।

Pati Patni Aur Panga

'पति पत्नी और पंगा' से होगा किसका ओटीटी डेब्यू? (Photo Credit- Instagram)

Pati Patni Aur Panga: कलर्स का नया शो ‘पति पत्नी और पंगा’ जल्द ही शुरू होने वाला है। इस शो में 7 कंटेस्टेंट्स अपने पाटनर्स के साथ दिखाई देंगे। अब शो में पति पत्नी के बीच क्या पंगा होगा? ये तो शो शुरू होने के बाद ही पता चलेगा। हालांकि, ये शो 3 कंटेस्टेंट्स के लिए बेहद खास होने वाला है। इस शो में 3 स्टार्स ऐसे हैं, जो ‘पति पत्नी और पंगा’ से ही ओटीटी की दुनिया में कदम रखने वाले हैं। अब वो 3 सेलेब्स कौन हैं जो इस शो से ओटीटी पर डेब्यू कर रहे हैं? चलिए जानते हैं।

विज्ञापन

सुदेश लेहरी

सुदेश लेहरी अपनी कॉमेडी के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। अब तक आपने सुदेश लेहरी को कई कॉमेडी शोज में देखा होगा। वो बॉलीवुड और पंजाबी फिल्मों में भी दिखाई दे चुके हैं। हाल ही में सुदेश लेहरी के शो ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ का ग्रैंड फिनाले हुआ है। अब वो ‘पति पत्नी और पंगा’ में रंग जमाने के लिए तैयार हैं। उनके साथ उनकी पत्नी ममता लेहरी भी शो में शामिल होकर पूरी दुनिया में मशहूर होने आ रही हैं।

विज्ञापन

देबिना बनर्जी

देबिना बनर्जी ने कई टीवी शोज और फिल्मों में काम किया है। हालांकि, देबिना बनर्जी अभी तक ओटीटी पर नजर नहीं आई हैं। ‘पति पत्नी पंगा’ से देबिना भी ओटीटी डेब्यू करती हुई नजर आएंगी। हालांकि, उनके पति गुरमीत चौधरी टीवी, बॉलीवुड और ओटीटी हर तरफ कामयाबी का स्वाद चख चुके हैं। गुरमीत को देबिना की और देबिना को गुरमीत की पॉपुलैरिटी का इस शो पर भरपूर फायदा मिलेगा। वैसे भी इस जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। इन दोनों ने राम और सीता का किरदार निभाकर टीवी पर एक अलग ही छाप छोड़ी है।

विज्ञापन

गीता फोगाट

पहलवान गीता फोगाट भी ओटीटी पर इस शो से डेब्यू करने जा रही हैं। गीता फोगाट को आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ के कारण अब पूरी दुनिया जानती है। जो लोग स्पोर्ट्स में रुचि नहीं भी रखते, वो भी अब गीता फोगाट की कहानी जानते हैं। वहीं, उनकी पॉपुलैरिटी का फायदा उनके पति पवन कुमार को भी मिलेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ