मशहूर टीवी अभिनेता Thommy Schiavo की बालकनी से गिरने से मौत, दोस्तों संग पी थी शराब

Thommy Schiavo Death: ब्राजीलियाई एक्टर थॉमी शियावो का 39 साल की उम्र में निधन हो गया है। एक्टर की मौत की खबर से हर कोई हैरान है। किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि एक्टर के साथ आखिर हुआ क्या है। आखिर कैसे हुआ ये हादसा, कब और कहां एक्टर का निधन हुआ, इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं।

Thommy Schiavo Death

Thommy Schiavo Death

Thommy Schiavo Death: पिछले कुछ वक्त से एंटरटेनमेंट जगत में मौतों का सिलसिला लगातार जारी है, कई दिनों से किसी ना किसी के मरने की खबर आ रही हैं, जो फैंस समेत पूरी इंडस्ट्री को गमगीन कर रहा है। अभी हाल ही में हॉलीवुड एक्ट्रेस के मरने की खबर आई थी जिसके बाद बॉलीवुड एक्टर कृष्ण कुमार की बेटी तिशा कुमार के निधन ने भी सभी को चौंका दिया था। सिर्फ 21 साल की उम्र में तिशा ने कैंसर से अपनी जान गवा दी थी। अब ब्राजीलियाई एक्टर थॉमी शियावो (Thommy Schiavo) का भी 39 साल की उम्र में अचानक निधन हो गया। जी हां एक्टर की मौत की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। सिर्फ 39 साल के थे एक्टर, ये खबर सुनने के बाद उनकी फैंस बहुत ज्यादा दुखी हैं। वो यकीन नहीं कर पा रहे कि अचानक मशहूर टीवी अभिनेता की बालकनी से गिरने से मौत कैसे हो गई। आखिर कैसे हुई एक्टर की मौत, चलिए इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं।

विज्ञापन

अभिनेता ने कैसे गवाई जान?

सोशल मीडिया पर मिल रही जानकारी के मुताबिक ब्राजीलियाई टीवी के फेमस एक्टर थॉमी शियावो ने बालकनी से गिरकर अपनी जान गवा दी। उनकी मौत के पीछे की वजह जब से सामने आई है, तब से उनके फैंस और भी ज्यादा हैरान हो रहे हैं। दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता की ब्राजील में अपने अपार्टमेंट की बालकनी से गिरने से मौत हुई। वो अपने दोस्तों संग बैठकर शराब पी रहे थे, तभी मौत का उन्हें बुलावा आ गया। शराब के नशे में अभिनेता इतने चूर हो गए थे कि उनके साथ ये हादसा हो गया और वो बालकनी से गिर गए।

विज्ञापन

थॉमी की जान कब गई?

बताया जा रहा है कि थॉमी शियावो का शनिवार की सुबह निधन हुआ। इस बात की पुष्टि माटो ग्रोसो सिविल पुलिस ने की। पुलिस की ओर से दी जानकारी के मुताबिक थॉमी अपने घर की दूसरी मंजिल की बालकनी पर अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे थे। वो दोस्तों के साथ शराब पी रहे थे कि तभी वो ज्यादा नशे की हालत में होने के चलते फर्श पर लेट गए। इसके बाद पुलिस ने जांच में पाया कि थॉमी अपना बैलेंस खो बैठे और बालकनी से नीचे गिर गए। इस खबर को सुनने के बाद उनका परिवार का दिल सहम गया। उनके फैंस अब भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि एक्टर के साथ आखिर इतना बड़ा हादसा कैसे हो गया।

इस किरदार के लिए मशहूर थे थॉमी

ब्राजील में थॉमी शियावो का बड़ा नाम है, उन्हें फैंस द्वारा काफी पसंद किया जाता है। पॉपुलर टीवी सीरीज पैंटानल के दूसरे पार्ट में अपने किरदार से सभी का दिल जीत लेने वाले एक्टर के यूं अचानक चले जाने से हर कोई सदमे में है। इसी सीरीज में थॉमी का एक फेमस एक्टर के साथ गे किसिंग सीन भी था, जिसने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। किसी टीवी सीरीज या फिल्म में गे किसिंग सीन का होना ब्राजील में एक बहुत बड़ी बात मानी जाती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ