Tulsi Kumar के साथ शूटिंग पर खतरनाक हादसा, सिंगर के साथ हुई घटना का लाइव वीडियो वायरल

Tulsi Kumar: मशहूर सिंगर तुलसी कुमार के साथ शूटिंग पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल, तुलसी कुमार अपने नए म्यूजिक वीडियो के लिए सेट पर कैमरे के सामने एक्ट कर रही थीं और तभी कैमरे में घटना का लाइव वीडियो कैद हो गया।

Tulsi Kumar

Tulsi Kumar

Tulsi Kumar: मशहूर सिंगर तुलसी कुमार के साथ शूटिंग पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल, तुलसी कुमार अपने नए म्यूजिक वीडियो के लिए सेट पर कैमरे के सामने एक्ट कर रही थीं और तभी कैमरे में घटना का लाइव वीडियो कैद हो गया। सोशल मीडिया पर सामने आई वीडियो में देखा जा सकता है कि तुलसी कैमरे के सामने हैं और तभी अचानक से उनके पीछे का शेड गिर गया। तुलसी बेहद एक्टिव थी और झट से वहां से हटने की कोशिश की और आगे बढ़ गई, लेकिन वीडियो में तुलसी को देखकर लग रहा है कि उनकी कमर में खूब चोट लगी है।

विज्ञापन

तुलसी के साथ हादसा

सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है उसमें साफ देखा जा सकता है कि सिंगर कैमरे के सामने खड़ी है और अपना काम कर रही हैं, लेकिन तभी अचानक से उनके पीछे का शेड गिरता है। हालांकि वहां मौजूद शख्स उसको पकड़ने की कोशिश करता है और शेड को पूरा नहीं गिरने देता। साथ ही सिंगर भी तेजी से वहां से हट जाती है। अगर तुलसी वहां से नहीं हटती और शख्स शेड को नहीं पकड़ता तो तुलसी कुमार के साथ बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

फैंस को हुई सिंगर की चिंता

इंटरनेट पर सामने आए वीडियो में तुलसी का रिएक्शन भी कैद हुआ है, जिसे देखकर साफ पता लग रहा है कि तुलसी को चोट तो लगी है। हालांकि उन्हें कितनी चोट लगी है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। सिंगर के फैंस और चाहने वाले सभी दुआ कर रहे हैं कि सिंगर को ज्यादा चोट ना लगी है और वो ठीक हों। सोशल मीडिया पर यूजर्स भी तुलसी के लिए दुआ कर रहे हैं और उनका हाल जानने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन

यूजर्स ने लिया हाल

सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि ये कैसा सेट है? दूसरे यूजर ने कहा कि तुलसी बाल-बाल बची है। तीसरे यूजर ने लिखा कि तुलसी बस ठीक हों। गौरतलब है कि तुलसी कुमार का ये वीडियो उनके एक म्यूजिक वीडियो का है, जिसको शूट करते हुए वो हादसे का शिकार हो गई हैं और गंभीर रूप से घायल होने से बाल-बाल बची हैं। हालांकि इस पर अभी तक तुलसी की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। देखने वाली बात होगी कि क्या सिंगर इस पर रिएक्ट करेंगी या नहीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ