Trisha Krishnan On Vijay CM Oath Ceremony: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार Thalapathy Vijay आखिरकार मुख्यमंत्री बन गए हैं. उनकी इस बड़ी उपलब्धि पर पूरी टॉलीवुड इंडस्ट्री उन्हें बधाई दे रही है. इस बीच हर खास मौके पर विजय की रूमर्ड गर्लफ्रेंड तृषा भी नजर आईं. लेकिन अभी तक उन्होंने कई औपचारिक बयान नहीं दिया था. हालांकि, अब यह इंतजार खत्म हो चुका है और तृषा ने अपनी चुप्पी तोड़कर विजय की जीत पर खुशी जाहिर की है.

यह भी पढ़ें: JioHotstar पर भारत में छाईं ये 7 फिल्में-सीरीज, जिन्हें देख वीक डेज में भी नहीं होगी बोरियत!

---विज्ञापन---

विजय का शपथ ग्रहण समारोह

थलपति विजय आखिरकार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर पवन कल्याण, कमल हासन और प्रकाश राज समेत कई सेलेब्स ने विजय के मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है. 10 मई 2026 को थलपति विजय का शपथ ग्रहण समारोह चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुआ, जहां पर तृषा भी मौजूद थीं. इस खास मौके पर तृषा का बयान सामने आया है.

---विज्ञापन---

तृषा ने विजय की जीत पर दिया बयान

तृषा कृष्णन ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए निकलते वक्त मीडिया "टाइम्स नाओ" से बातचीत करते हुए कहा कि 'मैं बहुत एक्साइटेड हैं. बधाई हो! मैं बहुत खुश हूं.' इस खास मौके पर तृषा ने नीली रंग की साड़ी पहन रखी थी और उनके चेहरे को देखकर ही लग रहा था कि वे विजय की जीत से कितनी खुश हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: तृषा की वजह से Thalapathy Vijay जीते चुनाव, मगर जल्द गिर सकती है सरकार, ज्योतिषाचार्य 

---विज्ञापन---

विजय का सपना हुआ पूरा

विजय ने सालों से राजनीति में आने की बात कही थी. उन्होंने 2024 में अपनी पार्टी TVK शुरू की और लोगों की समस्याओं को समझते हुए चुनाव लड़े. मेहनत और लोगों के प्यार के कारण वे मुख्यमंत्री पद तक पहुंच गए. उनके फैंस का कहना है कि Vijay अब स्क्रीन से बाहर भी हीरो बनकर उभरे हैं. वे युवाओं, किसानों और आम आदमी के लिए काम करने का वादा कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की वो 5 सुपरहिट फिल्में, जिनके सीक्वल का हर किसी को है इंतजार; जानें क्या है अपडेट