बॉलीवुड की वो 5 सुपरहिट फिल्में, जिनके सीक्वल का हर किसी को है इंतजार; जानें क्या है अपडेट

Bollywood Superhit 5 Movies Sequel: बॉलीवुड की कई फिल्में ऐसी हैं जिनके सीक्वल का हर किसी को इंतजार है. इन फिल्मों ने ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया है, वहीं अब फैंस को इसके पार्ट का भी बेसब्री से इंतजार है. इनमें से कुछ फिल्में ऐसी भी हैं, जिनका फर्स्ट लुक भी रिलीज कर दिया गया है. चलिए जानते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्मों का नाम शामिल है.

Bollywood superhit 5 movies upcoming sequels
1 / 6

विज्ञापन

तुम्बाड 2

तुम्बाड 22 / 6

साल 2018 में आई सोहम शाह की फिल्म 'तुम्बाड' का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म के सीक्वल की भी घोषणा हो चुकी है. वहीं इस फिल्म में सोहम शाह के साथ-साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी लीड रोल में हैं. वहीं खबरें तो ये भी है कि इस फिल्म में आलिया भट्ट का कैमियो भी देखने को मिलेगा. ये फिल्म 3 दिसंबर, 2027 को रिलीज होगी.

विज्ञापन

वेलकम टू द जंगल

वेलकम टू द जंगल3 / 6

अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है. इस फिल्म के सीक्वल का टीजर भी रिलीज कर दिया गया है. वहीं इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ-साथ सुनील शेट्टी, परेश रावल, अनिल कपूर, नाना पाटेकर, रंजीत और संजय मिश्रा जैसे कई सितारे हैं.

दृश्यम 3

दृश्यम 34 / 6

अजय देवगन की इस थ्रिलर फिल्म के सीक्वल का भी हर किसी को इंतजार है. इस फिल्म में अजय देवगन के साथ-साथ जयदीप अहलावत का नाम भी इस फिल्म से जुड़ रहा है. खबरें हैं कि फिल्म में जयदीप अहलावत भी फैंस को अपनी एक्टिंग से खूब एंटरटेन करते नजर आएंगे.

विज्ञापन

गोलमाल 5

गोलमाल 55 / 6

अजय देवगन और अरशद वारसी की इस फिल्म की भी अनाउंसमेंट कर दिया गया है. इस फिल्म की अभी शूटिंग शुरू हुई है. साथ ही इस फिल्म में अजय देवगन और अरशद वारसी के साथ-साथ अक्षय कुमार भी लीड रोल में नजर आएंगे. हालांकि अभी तक फिल्म की शूटिंग ही चल रही है.

3 इडियट्स 2

3 इडियट्स 26 / 6

आमिर खान की इस फिल्म के सीक्वल की भी चर्चाएं तेज हो गई थी. वहीं चर्चाओं के बीच आमिर खान ने भी कंफर्म किया था कि इसके पार्ट 2 पर काम चल रहा है और जल्द ही इसकी घोषणा भी होगी. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि इस फिल्म में वही ह्यूमर और अनोखी कहानी देखने को मिलेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन