मशहूर सिंगर नशे की हालत में अरेस्ट, पेरिस होटल में बॉडीगार्ड के साथ हुई थी लड़ाई

Travis Scott Arrested: मशहूर रैपर को नशे की हालत में पुलिस ने अरेस्ट किया है। रैपर ने पहले अपने ही बॉडीगॉर्ड के साथ लड़ाई की और इसके बाद पुलिस ने उन्हें मौके से अरेस्ट किया। हालांकि इसके पहले भी सिंगर जेल की हवा खा चुके हैं।

Travis Scott

Travis Scott

विज्ञापन

Travis Scott Arrested: फिल्मी दुनिया के कलाकार अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ ही जाते हैं। इस वक्त अमेरिकी रैपर और सिंगर ट्रैविस स्कॉट चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, आज सुबह पेरिस में रैपर ट्रैविस स्कॉट को अपने ही बॉडीगॉर्ड के साथ विवाद के बाद अरेस्ट कर लिया गया। रिपोर्ट्स की मानें तो जब स्कॉट और उनके बॉडीगॉर्ड में लड़ाई हो रही थी, उस वक्त मौके पर मौजूद अधिकारियों ने ट्रैविस को मौके पर ही अरेस्ट कर लिया।

ट्रैविस स्कॉट हुए अरेस्ट

गौरतलब है कि ट्रैविस स्कॉट को जब पुलिस अधिकारियों ने अरेस्ट किया, तब वो नशे की हालत में थे। पुलिस सूत्रों का कहना है कि 33 वर्षीय रैपर पूरे विवाद के दौरान शराब के नशे में था। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, जांच में शामिल आधिकारिक सूत्रों में से एक ने कहा कि संदिग्ध नशे में था और होटल में एक अन्य व्यक्ति (रिसेप्शनिस्ट) के साथ लड़ रहा था।

Advertisment

 

View this post on Instagram

 

A post shared by flame (@travisscott)

नशे में थे स्कॉट 

पुलिस का कहना है कि वो सीधे पूछताछ करने के लिए सही स्थिति में भी नहीं था। इसलिए उसे जेल में डाल दिया गया, जहां वो अभी भी ठीक हो रहा है। इतना ही नहीं बल्कि पेरिस पुलिस के एक सूत्र के अनुसार, रैपर की हालत शुरू से ही उससे पूछताछ करने की नहीं थी, लेकिन शुक्रवार को न्यायिक पुलिस द्वारा उससे पूछताछ की जानी थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by flame (@travisscott)

विज्ञापन

ओलंपिक के लिए पेरिस गए हैं रैपर

बता दें कि ट्रैविस स्कॉट इस समय ओलंपिक के लिए पेरिस में हैं। रैपर को गुरुवार को सर्बिया और अमेरिका के बीच पुरुष बास्केटबॉल सेमीफाइनल में देखा गया था। इससे पहले जून में रैपर को मियामी में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने शराब पीने की बात स्वीकार करते हुए कहा था “यह मियामी है।” हालांकि, उन्हें जल्द ही रिहा भी कर दिया गया, लेकिन इसके लिए उन्हें रकम चुकानी पड़ी।

पहले भी जेल की हवा खा चुके हैं ट्रैविस 

बता दें कि उस वक्त जेल से रिहा होने के लिए रैपर को बड़ी रकम चुकानी पड़ी। जेल रिकॉर्ड की मानें तो स्कॉट ने 650 डॉलर (तकरीबन 55 हजार रुपये) का बॉन्ड जमा किया, जिसके बाद उन्हें जमानत मिल गई। इसके बाद रैपर ट्रैविस स्कॉट ने एक्स पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने ‘एलओएल’ लिखा था। बताते चलें कि ट्रैविस स्कॉट अमेरिक का फैमस सिंगर और रैपर हैं और उनका असली नाम जैक्स बर्मन वेबस्टर है, लेकिन वो ट्रैविस स्कॉट के नाम से दुनियाभर में मशहूर हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ