रील बनाने के चक्कर में गई इन इन्फ्लुएंसर्स की जान, कोई खाई से गिरा तो कोई बाइक से फिसला

Influencer Aanvi Kamdar Died: महाराष्ट्र की फेमस ट्रैवल इन्फ्लुएंसर अन्वी कामदार ने रील बनाने के चक्कर में अपनी जान गवा दी, जिससे अब सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर बहुत चर्चे हो रहे हैं। अन्वी रायगढ़ के पास एक 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। चलिए इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं उन इन्फ्लुएंसर्स के बारे में जो ऐसे ही वीडियो बनाते हुए हादसों का शिकार हो गए।

Influencer Aanvi Kamdar Died

Influencer Aanvi Kamdar Died

Influencer Aanvi Kamdar Died: सोशल मीडिया पर अक्सर रील या वीडियो बनाने के चक्कर में लोगों की जान तक चली जाती है। अब महाराष्ट्र के पास रायगढ़ में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। जहां अन्वी कामदार जो कि एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं वो महाराष्ट्र में रायगढ़ के पास एक 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। झरने के पास एक रील बनाते वक्त अन्वी का पैर फिसला और उनकी जान चली गई। यानी जिस काम की वजह से वो जानी जाती थीं वहीं काम उनकी मौत की वजह बन गया। कुछ इसी तरह से कई नौजवान अपनी जान से हाथ धो चुके हैं। सोशल मीडिया स्टार्स जो एक गलती की वजह से अपनी जान से हाथ धो बैठे, चलिए इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ मामलों के बारे में।

विज्ञापन

चर्चित यूट्यूबर ‘टोचन किंग’ की मौत

इंस्टाग्राम रील बनाने का खुमार ‘टोचन किंग’ के नाम से जाने जाने वाले युवक पर भी भारी पड़ गया। इसी साल फरवरी में स्टंटबाजी के दौरान 22 साल के निशू की मौत हो गई। हरियाणा के पानीपत में ये हादसा हुआ था। सोशल मीडिया पर युवक काफी वायरल था और यट्यूब पर भी उसका चैनल था।

विज्ञापन

हादसे वाले दिन युवक के दोस्त उसका स्टंट करते का वीडियो बना रहे थे। वो अपने ट्रैक्टर को आगे से उठा कर पिछले टायरों पर बैलेंस बना रहा था, लेकिन इसी दौरान ट्रैक्टर पीछे की तरफ पलट गया और युवक स्टेरिंग और सीट के बीच में फंस गया। इस दौरान उसका सिर का सारा हिस्सा बाहर की तरफ आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

एक झटके में ऐसे खत्म हो गई चारों की जिंदगी

यूपी के अमरोहा में 1 महीना पहले 4 यूट्यूबर्स भी भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए, चारों की मौके पर मौत हो गई। ये चारों युवक बर्थडे सेलिब्रेट कर अमरोहा से बुलंदशहर से लौट रहे थे तभी उनकी कार सामने से आ रही बोलेरो से टकरा गई और एक ही झटके में चारों जिंदगियां खत्म हो गईं।

विज्ञापन

बाइक पर रील बनाता जा रहा था यूट्यूबर

शाहजहांपुर के थाना जलालाबाद में भी एक यूट्यूबर अपनी जान हथेली पर लेकर चल रहा था। रील बनाते समय एक यूट्यूबर का सर रेलिंग से टकरा गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा युवक का दोस्त भी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था।

पॉपुलर व्लॉगर ‘पूकूमोन’ की मौत

सोशल मीडिया पर ‘पूकूमोन’ के नाम से मशहूर अरुणाचली व्लॉगर रूपची टाकू भी हादसे का शिकार हो गईं। दरअसल 26 साल की व्लॉगर किराए के घर में रहती थीं। पुलिस ने बताया कि इमारत की चौथी मंजिल से गिरने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया था कि टाकू को कम दिखाई देता था इसलिए उसके साथ इतना बड़ा हादसा हो गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ