Throwback: एयरपोर्ट पर कोहली के 'विराट' मूमेंट को देख हैरान रह गईं थीं अनुष्का

When Anushka Sharma Surprised Virat Kohli: इन दिनों फेमस कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंदन में अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। विराट टी 20 वर्ल्ड कप के बाद ही अपनी वाइफ अनुष्का के पास लंदन चले गए थे। दोनों के कई पिक्चर्स और वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होता है। ऐसा ही एक वीडियो अब वायरल हो रहा है जिसमें अनुष्का विराट को सरप्राइज देते हुए नजर आ रही हैं। क्या है पूरा मामला देखिए इस रिपोर्ट में।

When Anushka Sharma Surprised Virat Kohli

When Anushka Sharma Surprised Virat Kohli

When Anushka Sharma Surprised Virat Kohli: भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की जोड़ी को बहुत ज्यादा प्यार किया जाता है। अगर कहें कि ये कपल विश्व के सबसे पॉपुलर और मशहूर जोड़ियों में शुमार है तो कहना गलत नहीं होगा। दोनों लाइमलाइट से दूर रहकर पर्सनली लाइफ को काफी एन्जॉय करते हैं। अपने दोनों बच्चों वामिका और अकाय के साथ विराट और अनुष्का पारिवारिक जीवन को काफी सुख-शांति में व्यतीत कर रहे हैं।

विज्ञापन

इसी बीच अब इस फेमस कपल का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अनुष्का शर्मा अपने पति विराट को सरप्राइज देते हुए नजर आ रही हैं। अनुष्का कार में बैठी हुई हैं और ऐसा लग रहा है कि विराट को उनके वहां होने का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं है। दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर अब खूब धमाल मचा रहा है, देखिए इस रिपोर्ट में।

विज्ञापन

अनुष्का ने विराट को दिया सरप्राइज

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें विराट कोहली एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। विराट अपने टूर्नामेंट से वापस आ रहे हैं कि तभी पैप्स उन्हें स्पॉट करते हैं। वहीं जब विराट अपनी कार की तरफ आगे बढ़ते हैं तो पता चलता है कि उनकी कार में अनुष्का पहले से ही बैठी हुई हैं। विराट के कार में बैठते ही अनुष्का उन्हें सरप्राइज देती हैं और दोनों एक दूसरे को जोर से गले लगा लेते हैं। दोनों का ये स्पेशल मूमेंट कैमरे में कैद हो गया। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। वो लगातार इस कपल को अपनी गुड विशिज और दुआएं भेजते रहते हैं। विरुष्का की जोड़ी ने फैंस के दिलों में अमिट छाप छोड़ी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ETimes (@etimes)

विज्ञापन

लंदन से वायरल हुईं विरुष्का की तस्वीरें

हाल ही में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की पिक्चर्स लंदन से लीक हुई थीं। दोनों लंदन में स्पॉट किए गए थे। जैसे ही सोशल मीडिया पर इन फोटोज के बारे में फैंस को पता चला था तो तेजी से ये तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद कई फैंस ने लिखा था कि अनुष्का उन्हें पहले से भी ज्यादा खूबसूरत लगने लगी हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने विराट को किंग तो अनुष्का को क्वीन बताया था।

Virat Kohli with Anushka Sharma

Virat Kohli with Anushka Sharma

विज्ञापन

विराट-अनुष्का लंदन में होंगे सेटल?

पिछले काफी वक्त से सोशल मीडिया पर ये खबरें हैं कि विराट और अनुष्का लंदन में परमानेंटली शिफ्ट होने वाले हैं। हालांकि इसे लेकर कुछ पुष्टि नहीं हुई है लेकिन अटकलें लगातार लगाई जा रही हैं। खबरें हैं कि अनुष्का और विराट ने मिलकर ये फैसला लिया है कि वो अपने-अपने काम से रिटायरमेंट लेने के बाद अब अपने बच्चों को पूरा टाइम देंगे। उनकी अच्छे से परवरिश करेंगे। अनुष्का पिछले काफी वक्त से अपने काम से ब्रेक लेकर दोनों बच्चों के साथ ही हैं। उन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान रह चुकीं स्टार खिलाड़ी झूलन गोस्वामी की बायोपिक ‘चकदा एक्सप्रेस’ शूट की है, अब फैंस को इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है। फिलहाल फिल्म कब रिलीज हो रही है इस बात का खुलासा नहीं हुआ है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ