Bollywood Actress: प्यार में टूटा दिल तो इन एक्ट्रेसेस ने तलाकशुदा मर्दों को बनाया अपना हमसफर
Edited By Hema Sharma

Edited By Hema Sharma

Bollywood Actress: बॉलीवुड एक्ट्रेस की लाइफ भी बड़ी ही फिल्मी होती है। बात उनकी शादीशुदा लाइफ की करें तो ऐसी कई अभिनेत्री हैं जिन्होंने अपने जीवनसाथी के रूप में तलाकशुदा मर्दों को चुना। ये बात तो हमने कई बार सुनी है कि प्यार सबल चीजों से परे होता है, लेकिन बॉलीवुड एक्ट्रेस ने तो इस बात को साबित करके दिखा दिया है। शिल्पा शेट्टी से लेकर रानी मुखर्जी तक ऐसी कई एक्ट्रेस हैं जिन्होंने पहले से तलाकशुदा मर्दों को अपने जीवनसाथी के रूप में चुना। आज हम आपको कुछ ऐसे ही एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं।
कपूर खानदान की लाडली करीना कपूर किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक समय ऐसा था जब करीना का नाम शाहिद कपूर के साथ जोड़ा गया था। दोनों ने लंबे समय तक एक दुसरे को डेट किया और फिर कुछ कारणों से उनकी राहें अलग हो गईं।
बाद में करीना ने अपने जीवनसाथी के रूप में सैफ अली खान को चुना और पटौदी खानदान की बहू बन गईं। आपको पता होगा कि सैफ ने अमृता सिंह से शादी की थी जिनसे उनके दो बच्चे हैं, लेकिन साल 2004 में दोनों का तलाक हो गया। अब करीना कपूर खान और सैफ भी दो बच्चों के पेरेंट्स हैं।
लाखों दिलों की धड़कन बिपाशा बसु भी इस लिस्ट में शामिल हैं। एक्ट्रेस-मॉडल बिपाशा ने साल 2016 में एक्टर करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी कर अपना घर बसा लिया। बिपाशा और एक्टर जॉन अब्राहम का लव रिलेशन भी बड़ी चर्चा में रहा था, लेकिन दोनों का ये रिलेशन लंबे समय तक नहीं चला।
बात करण की करें तो वो बिपाशा से शादी करने से पहले दो बार शादी कर चुके थे। उनकी पहली पत्नी का नाम श्रद्धा निगम था तो दूसरी पत्नी जानी मानी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट थीं।
इस लिस्ट में तीसरा नाम फेमस एक्ट्रेस रानी मुखर्जी का आता है, जिन्होंने तलाकशुदा आदित्य चोपड़ा को अपना लाइफ पार्टनर चुना था। हालांकि ये बात किसी से छिपी नहीं है कि अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी इंडस्ट्री के हाई प्रोफाइल कपल रह चुके हैं। इन दोनों की बात शादी तक पहुंच गई थी लेकिन किसी कारण दोनों का रिश्ता टूट गया।
https://www.instagram.com/p/CljGCXnPn3H/
इसके बाद रानी ने आदित्य चोपड़ा से शादी की तो अभिषेक ने ऐश्वर्या राय से शादी की। आपको बता दें कि आदित्य की पहली पत्नी का नाम पायल खन्ना था।
शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की टॉप मोस्ट एक्ट्रेस में से एक हैं जिनकी खूबसूरती और फिटनेस के लोग दीवाने थे। हालांकि एक्ट्रेस के चाहने वालों की कमी नहीं थी लेकिन शिल्पा ने अपने जीवनसाथी के रूप में राज कुंद्रा का हाथ थामा।
एक समय था जब शिल्पा का नाम एक्टर अक्षय कुमार के साथ भी जोड़ा गया था लेकिन सभी अटकलों पर स्टॉप तब लग गया जब उन्होंने एक्ट्रेस ने राज कुंद्रा से शादी कर ली।
बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन ने तलाकशुदा सिद्धार्थ कपूर के साथ सात फेरे लेकर अपना घर बसा लिया।
सिद्धार्थ यूटीवी नेटवर्क के सीईओ हैं जो पहली दो पत्नियों को तलाक दे चुके थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: