Bigg Boss 19 में हो सकती है एक और 'ट्रेटर' की एंट्री, Apoorva Makhija के बाद किसे मिला ऑफर?

Bigg Boss 19: ‘द ट्रेटर्स’ से एक और कंटेस्टेंट की सलमान खान के शो में एंट्री हो सकती है। अब अपूर्वा मखीजा के बाद एक और कंटेस्टेंट्स को इस शो का ऑफर दिया गया है।

Bigg Boss 19 the traitors

'द ट्रेटर्स' के एक और कंटेस्टेंट को मिला सलमान के शो का ऑफर। (Photo Credit- Instagram)

Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस सीजन 19’ में कई कंटेस्टेंट्स कन्फर्म बताए जा रहे हैं। ‘द ट्रेटर्स’ फेम अपूर्वा मखीजा का नाम भी कन्फर्म कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शामिल है। उनकी लगातार हो रही कंटोवर्सीज के कारण वो मेकर्स की प्रायोरिटी लिस्ट में शामिल हो गई हैं। वैसे मेकर्स ने ‘बिग बॉस सीजन 19’ के लिए ‘द ट्रेटर्स’ के कई कंटेस्टेंट्स को अप्रोच किया है। पूरव झा, राज कुंद्रा, जन्नत जुबैर, अंशुला कपूर और एलनाज नौरोजी के नाम भी सी लिस्ट में शामिल हैं। अब पता चला है कि इसी शो के एक और कंटेस्टेंट को सलमान खान के शो का ऑफर मिला है।

विज्ञापन

अपूर्वा मखीजा के दोस्त को मिला ‘बिग बॉस 19’ का ऑफर

आपको बता दें, पूरव झा, राज कुंद्रा, जन्नत जुबैर और अंशुला कपूर ने तो ‘बिग बॉस सीजन 19’ के ऑफर को एक्सेप्ट करने से मना कर दिया है। वहीं, अब ‘द ट्रेटर्स’ फेम सूफी मोतीवाला को ‘बिग बॉस’ के लिए अप्रोच किया गया है। सूफी मोतीवाला फैशन कमेंटेटर हैं और सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 414K फॉलोअर्स हैं और ‘द ट्रेटर्स’ में उनको काफी पसंद किया गया था। इस रियलिटी शो में सूफी की एक बेहद स्ट्रॉन्ग पर्सनालिटी देखने को मिली थी। वो दोस्तों के दोस्त और दुश्मनों के दुशमन थे।

विज्ञापन

सूफी मोतीवाला को मेकर्स ने किया एप्रोच

सूफी मोतीवाला ने पूरे सीजन अपूर्वा मखीजा से दोस्ती निभाई और साथ ही अपना स्वैग भी पूरे देश के सामने रखा। उन्हें गेम बाकी कंटेस्टेंट्स के मुकाबले ज्यादा समझ आता था और उन्हें याद था कि उनकी प्रायोरिटी वो खुद हैं। कब खुद के लिए खेलना है और कब किसे बाहर करना है? ये सूफी से बेहतर कोई नहीं समझा। उनकी एग्जिट शो का सबसे शॉकिंग मोमेंट था। अब जब सूफी ने इस शो में इतनी लाइमलाइट बटोरी है, तो उनके लिए ‘बिग बॉस’ के दरवाजे तो खुलने ही थे।

विज्ञापन

एंटरटेनिंग है सूफी मोतीवाला की पर्सनालिटी

हालांकि, अभी तक ये कन्फर्म नहीं हुआ है कि सूफी मोतीवाला ने ‘बिग बॉस सीजन 19’ के ऑफर को एक्सेप्ट किया है या नहीं? वैसे लगता तो यही है कि अगर उन्हें सलमान खान के शो में आने का चांस मिलेगा, तो वो गलती से भी इसे अपने हाथ से जाने नहीं देंगे। अब उनकी एंट्री शो में होगी या नहीं? ये जानने के लिए तो सभी लोग एक्साइटेड हैं। वैसे सूफी शो में काफी एंटरटेनिंग साबित होंगे ये तो तय है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ