The Great Khali Health Update: शनिवार यानी 29 अगस्त को मशहूर रेसलर और ‘द ग्रेट खली’ नाम से मशहूर दलीप सिंह का हरियाणा के पानीपत में एक्सीडेंट हो गया था. रेसलर की एसयूवी कार दूसरी कार से टकरा गई थी. इस कार एक्सिडेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ था, जिसके बाद रेसलर के चाहने वाले उनकी तबीयत को लेकर काफी परेशान हो रहे थे.
हालांकि, अब रेसलर द ग्रेट खली ने एक वीडियो शेयर कर अपने चाहने वालों को हेल्थ अपडेट दिया है. इस वीडियो को देखने के बाद उनके फैंस ने चैन का सांस ली है. चलिए जानते हैं कि रेसलर ने अपने वीडियो में क्या कुछ कहा है.
यह भी पढ़ें: बच्चे के जन्म पर आज भी गाया जाता है मोहम्मद रफी का ये गाना, 52 साल पहले हुआ था रिलीज
कैसी है खली की तबीयत?
रेसलर द ग्रेट खली ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी सेहत को लेकर बात की है. उन्होंने साफ किया है कि यह कार एक्सिडेंट काफी छोटा हादसा था. इसमें कोई बड़ी बात नहीं थी. खली ने यह भी साफ किया वो बिल्कुल ठीक हैं.
‘द ग्रेट खली’ ने वीडियो में क्या कहा?
द ग्रेट खली ने वीडियो में कहा, ‘कल मेरी कार का एक एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद मुझे काफी सारे फोन और मैसेज आ रहे हैं और लोग मेरी सेहत के बारे में काफी पूछ रहे हैं. मैं उन सभी लोगों से कहना चाहता हूं की मैं बिलकुल ठीक हूं. आप सभी लोगों की दुआएं और भगवान का आशीर्वाद मेरे साथ है.’ खली ने आगे कहा, ‘ये एक छोटा सा कार एक्सीडेंट था, यही कारण थी कि मैं इस बारे में किसी को बताना नहीं चाहता था. मैं इस एक्सिडेंट को बड़ा मुद्दा नहीं बनाना चाहता था. लेकिन फिर सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो वायरल हो गया. इसलिए मैंने सोचा कि खुद ही सबको बता दूं. मैं बिल्कुल ठीक हूं. अपना ख्याल रखिए. जय हिंद.’
यह भी पढ़ें: ‘नेपाल को आपकी जरूरत…’, बाढ़ त्रासदी के बीच एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने दुनिया से की भावुक अपील
कब हुआ था खली की कार का एक्सीडेंट
द ग्रेट खली की कार का एक्सीडेंट बीते दिन यानी 29 अगस्त (शनिवार) को हुआ था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा था. इस वायरल वीडियो में एक वाइट कलर की गाड़ी के आगे का हिस्सा बुरी तरह टूटा हुआ नजर आ रहा था. वहीं वीडियो में द ग्रेट खली पैदल चलते हुए नजर आ रहे थे. हालांकि, बाद में खली एक ब्लैक कलर की कार में बैठकर वहां से चले जाती है. इस कार एक्सीडेंट में खली पूरी तरह से सुरक्षित बचते नजर आए हैं.
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
7 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
7 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
9 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
10 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
11 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
11 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
13 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
13 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
14 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines