'नेपाल को आपकी जरूरत...', बाढ़ त्रासदी के बीच एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने दुनिया से की भावुक अपील

नेपाल इन दिनों प्रकृतिक आपदा का शिकार हो गया है. यहां अब तक की सबसे बड़ी त्रासदी आई है. इस बाढ़ के कारण सैकड़ों लोगो की जान चली गई है, तो वहीं सैकड़ों लोग लापता भी हैं. नेपाल की भोटेकोशी नदी में आए इस बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है.

Manisha Koirala

नेपाल बाढ़ त्रासदी के बीच एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने की अपील! (PIC- m_koirala. Instagram)

विज्ञापन

Actress Manisha Koirala: भारत का पड़ोसी देश नेपाल इन दिनों प्राकृतिक आपदा का शिकार हो गया है. नेपाल में इस दौरान अब तक की सबसे बड़ी त्रासदी झेल रहा है. बीते दिन बुधवार यानी 26 अगस्त 2026 को  नेपाल के भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ ने नेपाल के कई हिस्सों को तबाह किया है. इस बाढ़ के कारण सैकड़ों लोगों की जान चली गई है, तो वहीं सैकड़ों लोग लापता भी हैं. इस प्राकृतिक आपदा ने नेपाल को अंदर से झकझोर कर रख दिया है.

नदी आए इस बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है और लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों को भी प्रभावित किया है. हालांकि, इसी बीच अब एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने नेपाल में आए इस बाढ़ को लेकर गहरा दुख जताया है और लोगों से अपील भी की है. इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने इस मुश्किल दौर में देश के प्रति अपना समर्थन भी दिया है.

विज्ञापन

कौन हैं मनीषा कोइराला?

आपको बता दें कि एक्ट्रेस मनीषा कोइराला नेपाल से ताल्लुक रखती है. एक्ट्रेस ने 90 के दशक में बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आई है. मनीषा ने साल 1991 में सुभाष घई की फिल्म सौदागर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके बाद एक्ट्रेस ने कई मूवी में काम किया है. इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की सीरीज हीरामंडी में भी नजर आई थी. मनीषा ने हाल ही में नेपाल बाढ़ त्रासदी को लेकर अपनी बात रखी है और नेपाल में पर्यटन के लिए लोगों से आने की अपील भी की है.

मनीषा कोइराला ने की लोगों से अपील

एक्ट्रेस मनीषा कोइराला हाल ही में एक कार्यक्रम ‘इन सॉलिडेरिटी विद नेपाल’ में पहुंचीं थीं, जहां उन्होंने नेपाल बाढ़ त्रासदी को लेकर अपनी राय रखी है. समाचार एजेंसी PTI के अनुसार मनीषा कोइराला सद्गुरु के कार्यक्रम में पहुंची थी, जहां उन्होंने कहा, ‘मैं पूरी इंटरनेशनल कम्युनिटी से गुजारिश करना चाहती हूं कि आपने नेपाल के प्रति बार-बार दया और प्यार दिखाया है. मैं प्रार्थना करती हूं कि आपका अपना प्यार और सहयोग बनाए रखें. एक्ट्रेस ने आगे यह भी कहा, ‘एक देश के तौर पर, हमें लोगों के हमारे देश आने की जरूरत है. हमें टूरिज्म की जरूरत है. हम नहीं चाहते कि हमें सिर्फ एक ऐसे देश के तौर पर जाना जाए, जो आपदाओं से भरा हो या लगातार मुश्किलों का सामना कर रहा हो. हम अपने खूबसूरत मौसम, हिमालय, बेहतरीन लोगों, प्रकृति, संस्कृति और परंपराओं के लिए जाने जाना चाहते हैं’.

विज्ञापन

एक्ट्रेस ने यह भी कहा, ‘नेपाल बॉर्डर के पास एक आपदा आई है. लेकिन टूरिज्म ही हमारी जीवन की रेखा है. मैं इंटरनेशनल कम्युनिटी से गुजारिश करती हूं कि वे एक बार फिर नेपाल की जरूर यात्रा करें’ वहीं अमीषा ने अपने पोस्ट में सदगुरु का भी शुक्रिया अदा किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ