बच्चे के जन्म पर आज भी गाया जाता है मोहम्मद रफी का ये गाना, 52 साल पहले हुआ था रिलीज

हिंदी सिनेमा में कई सारे ऐसे गाने गाए गए हैं, जो आज भी लोगों की जुबान पर मौजूद हैं. लेकिन आज हम आपको मोहम्मद रफी का एक ऐसे गाने के बारे में बताएंगे, जो आज भी बच्चे का जन्म होने पर किन्नरों द्वारा बधाई देने के लिए गाया जाता है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Mohammed Rafi

बच्चे के जन्म पर आज भी गाया जाता है मोहम्मद रफी का ये गाना (PIC- @rafi_sahab.X)

विज्ञापन

हमारे देश भारत में सालों से एक ऐसी परंपरा चली आ रही है, जिसे हर कोई काफी पसंद करता है. जब भी किसी के घर कोई बच्चे का जन्म होता है, तो वहां बधाई देने के लिए किन्नर पहुंच जाते हैं और ढोलक की थाप, तालियों की गूंज के साथ-साथ वो ठुमका लगाकर डांस करते हैं. इतना ही नहीं बधाई देने आए किन्नर बच्चे और उसकी मां को बधाई भी देते हुए नजर आते हैं.

लेकिन आज हम आपको हिंदी सिनेमा का एक ऐसे गाने के बारे में बताएंगे, जिसे आज भी बधाई देने के लिए किन्नर गाते हैं. हम जिस गाने की बात कर रहे हैं, वो 52 साल पहले रिलीज किया गया था.  लेकिन आज किन्नर आज भी इस गाने को गाते हुए नजर आते हैं. आइए जानते हैं कि यह गाना कब और किसने गाया था.

विज्ञापन

कब रिलीज हुआ था ‘सज रही गली मेरी मां’ गाना?

हम जिस गाने का जिक्र कर रहे हैं, वो साल 1974 में रिलीज किया था. यह गाना फिल्म ‘कुंवारा बाप’ (Kunwara Baap) में दर्शाया गया था. इस गाने के बोल हैं, ‘सज रही गली मेरी मां’ (Saj Rahi Gali Meri Maa) है, जो आज भी काफी मशहूर हैं. इस गाने को दिग्गज गायक मोहम्मद रफी (Mohammad Rafi) ने अपनी आवाज दी थी, तो वहीं गीतकार मजरूह सुल्तानपुरी थे.

‘कुंवारा बाप’ स्टार कास्ट

साल 1974 का यह गाना आज भी किन्नरों की बधाई में सुनने को मिलता है. इस गाने का संगीत राजेश रोशन ने तैयार किया था. वहीं ‘कुंवारा बाप’ (Kunwara Baap) मूवी में  विनोद खन्ना, धर्मेंद्र, महमूद, भारती, विनोद मेहरा और संजीव कुमार ने अहम किरदार निभाया था. इस गाने का धुन इतना शानदार है कि यह गाना किसी भी खुशी के मौके पर आसानी से जुड़ा जाता है और उत्साह को कई गुना बढ़ा देता है. हालांकि, कहा ये भी जाता है कि जब इस गाने की रिकॉर्डिंग चल रही थी, तो वहां भी किन्नर मौजूद थे और इस गाने को दिग्गज सिंगर मोहम्मद रफी के साथ गाया था.

विज्ञापन

आपको बता दें कि इस गाने में महमूद ने काफी शानदार अभिनय किया था, जिसने दर्शकों को अपना शागिर्द बना दिया था. इस गाने में उनके फेस एक्सप्रेशन और हाव-भाव ने लोगों का दिल जीत लिया था. इस मूवी में उस दौर में चल रहे एक गंभीर बीमारी के प्रति लोगों को एक खास मैसेज भी दिया था. फिल्म में पोलियो जैसी गंभीर बीमारी और टीकाकरण के बारे में लोगों को जागरूक किया गया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ