Shilpa Shetty बहन के लिए ढूंढ रहीं रिश्ता, कपिल के शो में शमिता को दिया डेटिंग ऐप का ऑप्शन

The Great Indian Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा के शो में शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी नजर आईं। इस दौरान शिल्पा ने बताया कि वो अपनी बहन के लिए रिश्ता ढूंढती रहती हैं। साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी बहन को डेटिंग ऐप यूज करने का ऑप्शन भी दिया।

kapil sharma

Photo Credit- Instagram

The Great Indian Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा का ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहा है। हर शनिवार को शो में बॉलीवुड के सेलेब्स आकर जनता को एंटरटेन करते हैं। वहीं लेटेस्ट एपिसोड में बॉलीवुड के भाई-बहनों की दो मशहूर जोड़ी नजर आई। जहां हुमा कुरैशी ने अपने भाई साकिब सलीम के साथ और शिल्पा शेट्टी ने अपनी बहन शमिता शेट्टी के साथ एंट्री की। इस दौरान वो एक-दूसरे के राज खोलते नजर आए। वहीं शिल्पा शेट्टी अपनी छोटी बहन शमिता के लिए रिश्ता ढूंढता नजर आईं। इसके साथ ही शिल्पा ने बहन को डेटिंग ऐप का ऑप्शन भी दे दिया। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा माजरा क्या है?

विज्ञापन
विज्ञापन

बहन के लिए ढूंढती हैं दूल्हा

दरअसल शमिता शेट्टी 46 साल की उम्र में अभी भी सिंगल हैं। उनकी बहन शिल्पा ने शो में खुलासा किया कि वो हमेशा अपनी बहन के लिए लड़का ढूंढती रहती हैं। साथ ही शिल्पा ने कपिल के शो में कहा कि जब भी मैं कोई अच्छा लड़का देखती हूं तो मैं सबसे पहले उससे पूछती हूं कि क्या आप सिंगल हैं? मैं ये इसलिए पूछती हूं कि ताकि मैं शमिता के साथ किसी की जोड़ी बना सकूं।

एक्ट्रेस ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

शिल्पा ने हंसते हुए कहा कि कभी-कभी तो लोग सोचते हैं कि शादीशुदा होने के बाद भी ये क्यों पूछ रही है कि आप सिंगल हो। फिर मैं क्लीयर भी करती हूं कि मैं अपने लिए नहीं अपनी बहन के लिए पूछ रही हूं। इस पर शो का माहौल बेहद खुशनुमा हो जाता है। साथ ही वो कई बार कहती हैं कि शमिता अब तुम्हें शादी कर लेनी चाहिए।

विज्ञापन

डेटिंग ऐप यूज करने का दिया ऑप्शन

वहीं शो की दूसरी गेस्ट हुमा कुरैशी के बारे में कपिल बोलते हैं कि आप डेटिंग ऐप की मालकिन हैं और तब भी आप सिंगल हैं। इस पर शिल्पा बीच में बोलते हुए अपनी बहन शमिता को हुमा की डेटिंग ऐप सजेस्ट कर देती हैं। शिल्पा कहती हैं कि शमिता तुम्हें अच्छा पार्टनर ढूंढने के लिए हुमा की डेटिंग ऐप यूज करनी चाहिए। इसके बाद जब कपिल ने शमिता से पूछा कि क्या आपका परिवार आप पर शादी करने का प्रेशर नहीं डालता, इस पर शमिता कहती हैं कि अब उन्हें भी कोई असर नहीं पड़ता क्योंकि वो बोल-बोलकर थक चुके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ