The Buckingham Murders Box Office Collection: ओपनिंग डे पर करीना कपूर की फिल्म पास हुई या फेल? देखें कलेक्शन

The Buckingham Murders Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर की फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। आइए जानते हैं कि पहले दिन फिल्म का कलेक्शन कितना रहा?

The Buckingham Murders Box Office Collection

The Buckingham Murders Box Office Collection.

The Buckingham Murders Box Office Collection: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर की फिल्म ‘जाने जान’ पिछले साल 2023 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। एक साल बाद एक्ट्रेस अपनी नई क्राइम-थ्रिलर फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ लेकर लौटी हैं। उनकी ये फिल्म 13 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जिसमें करीना कपूर ने एक ब्रिटिश-इंडियन जासूस जसमीत भामरा का किरदार निभाया है।

विज्ञापन

ओपनिंग डे पर ‘द बकिंघम मर्डर्स’ देखने के बाद क्रिटिक्स और दर्शकों ने फिल्म की तारीफ की थी लेकिन पहले दिन का कलेक्शन काफी खराब रहा है। आइए जानते हैं कि करीना कपूर की ‘द बकिंघम मर्डर्स’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की?

विज्ञापन

पहले दिन नहीं चला बेबो का जादू

करीना कपूर की फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ को लेकर पहले दिन जो तारीफें मिली उससे लगा था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाएगी। हालांकि ऐसा होते दिखा नहीं है। अपने लेडी बॉस वाले अवतार से दर्शकों के दिल पर जादू चलाने में एक्ट्रेस फेल हो गई हैं।

विज्ञापन

आलम ये है कि पहले दिन की कमाई से ही अनुमान लगा लिया गया है कि ये फिल्म लंबी रेस का घोड़ा तो बिल्कुल नहीं बन पाएगी।

कमाई के मामले में स्त्री 2 से पीछे

दरअसल, ‘द बकिंघम मर्डर्स’ ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ती हुई दिखाई दी है। sacnilk की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की है, जबकि दोपहर तक ये फिल्म सिर्फ 12 लाख रुपये ही बटोर पाई थी। हैरानी की बात ये है कि एक महीने पहले रिलीज हुई फिल्म ‘स्त्री 2’ भी अपने 30वें दिन 3.35 करोड़ रुपये की कमाई कर ले गई है। इसी के साथ उसका टोटल कलेक्शन 542.70 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन

15 साल में सबसे खराब ओपनिंग

बता दें कि करीना कपूर की ‘द बकिंघम मर्डर्स’ बीते 15 साल में आई उनकी पहली फिल्म बन गई है, जिसने ओपनिंग डे पर सबसे खराब प्रदर्शन किया है। इससे पहले उनकी फिल्म ‘मैं और मिसेज खन्ना’ थी, जो साल 2009 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सबसे खराब प्रदर्शन किया था। ये फिल्म उस वक्त ओपनिंग डे पर 1 करोड़ रुपये भी नहीं बटोर पाई थी।

विज्ञापन

गौरतलब है कि करीना कपूर की फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ को हंसल मेहता ने प्रोड्यूस किया है, जिसे एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स के अंतर्गत बनाया गया है। देखना होगा कि वीकेंड के मौके पर ‘द बकिंघम मर्डर्स’ कमाई के मामले में क्या कमाल दिखा पाती है?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ